Short Questions
1. दिल्ली सल्तनत की शुरुआत किससे मानी जाती है?
उत्तर : कुतुबुद्दीन ऐबक से।
2. ऐबक को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर : लाखबख्श।
3. इल्तुतमिश को कौनसी उपाधि खलीफा ने दी थी?
उत्तर : हिन्दुस्तान का सुल्तान।
4. रजिया सुल्तान किसकी पुत्री थी?
उत्तर : इल्तुतमिश की।
5. बलबन को किस नीति का सुल्तान कहा गया?
उत्तर : लौह और रक्त की नीति।
6. अलाउद्दीन अपनी विजय का श्रेय किसे देता था?
उत्तर : अपनी सुसंगठित सेना को।
7. मोहम्मद बिन तुगलक ने कौनसे सिक्के चलाए?
उत्तर : ताँबे के सिक्के।
8. फिरोजशाह तुगलक का शासन किसके लिए प्रसिद्ध था?
उत्तर : लोक कल्याणकारी कार्यों के लिए।
9. दिल्ली पर तैमूर का आक्रमण कब हुआ?
उत्तर : 1398 ई. में।
10. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
उत्तर : हरिहर और बुक्का भाइयों ने।
Long Questions
1. कुतुबुद्दीन ऐबक ने भवन निर्माण में क्या किया?
उत्तर : उसने दिल्ली में कुतुब मीनार, कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद और अजमेर में अढ़ाई दिन का झोपड़ा बनवाया। इसलिए उसे भवन निर्माण का शौक था।
2. इल्तुतमिश को वास्तविक संस्थापक क्यों कहा जाता है?
उत्तर : उसने विद्रोहों का दमन किया और राज्य को मजबूत किया। उसे खलीफा से उपाधि भी प्राप्त हुई।
3. रजिया सुल्तान को क्यों विरोध झेलना पड़ा?
उत्तर : अमीर तुर्की सरदार स्त्री को शासन में नहीं देखना चाहते थे। इसलिए उन्होंने षडयंत्र किया और अंत में रजिया की हत्या कर दी गई।
4. बलबन की शासन नीति कैसी थी?
उत्तर : वह निरंकुश शक्ति में विश्वास करता था और कठोर दंड देता था। इसलिए उसे लौह और रक्त की नीति वाला सुल्तान कहा गया।
5. अलाउद्दीन खिलजी ने बाजार नियंत्रण क्यों लागू किया?
उत्तर : बड़ी सेना रखने के लिए धन चाहिए था। इसलिए उसने वस्तुओं की कीमतें निश्चित कर दी व कड़े नियम बनाये।
6. अलाउद्दीन की सेना व्यवस्था में क्या विशेष था?
उत्तर : सैनिकों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर होती थी। घोड़ों पर दागने की व्यवस्था भी थी।
7. राजधानी परिवर्तन योजना क्यों असफल हुई?
उत्तर : दिल्ली से दौलताबाद का मार्ग कठिन था और जलवायु अनुकूल नहीं थी। इसलिए वापस राजधानी दिल्ली करनी पड़ी।
8. ताँबे की मुद्रा योजना क्यों बिगड़ गई?
उत्तर : बाजार में जाली ताँबे के सिक्के बहुत बन गए। इससे व्यापार अव्यवस्थित हो गया।
9. फिरोजशाह तुगलक ने कौनसे कल्याणकारी कार्य किए?
उत्तर : उसने नए नगर बसाए, सराय, बगीचे, जलाशय व अस्पताल बनवाए। विधवाओं व अनाथों की सहायता हेतु विभाग भी बनाया।
10. दिल्ली सल्तनत का अंत कैसे हुआ?
उत्तर : इब्राहिम लोदी पानीपत के युद्ध में बाबर से पराजित हुआ। उसकी मृत्यु से दिल्ली सल्तनत समाप्त हुई।

Leave a Reply