Short Questions
1. सुल्तान को किसका प्रतिनिधि माना जाता था?
उत्तर : ईश्वर का प्रतिनिधि।
2. सूबे का प्रमुख क्या कहलाता था?
उत्तर : वली / मुफ्ती।
3. इक्ता प्रणाली किसने शुरू की?
उत्तर : इल्तुतमिश ने।
4. समाज में किसका प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण था?
उत्तर : ब्राह्मण और उलेमा का।
5. दिल्ली किस चीज का प्रमुख केन्द्र था?
उत्तर : व्यापार का।
6. जजिया कर किससे लिया जाता था?
उत्तर : हिन्दुओं और गैर मुस्लिमों से।
7. इस काल में कौनसी नई भाषा पैदा हुई?
उत्तर : उर्दू।
8. प्रसिद्ध मुस्लिम लेखक जिसने हिन्दी में भी लिखा उसका नाम क्या था?
उत्तर : अमीर खुसरो।
9. बंगाल में किसने कृष्ण लीला पर पद लिखे?
उत्तर : चैतन्य महाप्रभु ने।
10. नानक देव के उपदेशों को किस पुस्तक में संग्रहित किया गया?
उत्तर : आदिग्रन्थ।
Long Questions
1. सल्तनत काल में सुल्तान की शक्ति कैसी थी?
उत्तर : सुल्तान की शक्ति सर्वोच्च थी और उसे ईश्वर का प्रतिनिधि माना जाता था। उसके नाम का खुतबा पढ़ा जाता और सिक्के भी उसी के नाम से चलते थे।
2. प्रशासन के चार मुख्य विभाग कौन से थे?
उत्तर : राजस्व, सैन्य, पत्र व्यवहार और शिक्षा व अनुदान। इनके अधिकारी दीवान-ए-विजारत, दीवान-ए-अर्ज, दीवान-ए-इंशा और दीवान-ए-रिसालत कहलाते थे।
3. समाज में स्त्री की स्थिति कैसी थी?
उत्तर : स्त्रियों की स्वतंत्रता बहुत सीमित हो गई थी और पर्दा प्रथा बढ़ गई थी। समाज में बाल विवाह व सती प्रथा भी प्रचलित थी।
4. शहरों में व्यापार कैसा था?
उत्तर : व्यापार बहुत उन्नति पर था और भड़ौच, खंभात, मुल्तान, सुनारगाँव प्रमुख नगर थे। दिल्ली मुख्य व्यापार केन्द्र था जहाँ देश के सभी भागों से सामान आता था।
5. राज्य की आय किनसे मिलती थी?
उत्तर : भूमि कर मुख्य साधन था जो उपज का 1/2 या 1/3 भाग लिया जाता था। इसके अलावा चुंगी, तीरथ कर, मकान कर, सिंचाई कर भी लिया जाता था।
6. इस समय कौनसी मुद्रा चलती थी?
उत्तर : चाँदी के टंके व ताँबे की दरहम मुद्रा चलती थी। इनसे व्यापार और आय व्यवस्था चलती थी।
7. उर्दू भाषा का निर्माण कैसे हुआ?
उत्तर : हिंदी और फारसी के सम्मिश्रण से उर्दू बनी। यह बोलचाल में अधिक प्रयोग होने लगी।
8. इस समय के प्रसिद्ध साहित्यकार कौन थे?
उत्तर : अमीर खुसरो, मलिक मोहम्मद जायसी, श्रीनाथ आदि। उन्होंने उर्दू, फारसी, हिन्दी में रचनाएँ की।
9. भक्ति आन्दोलन ने क्या सिखाया?
उत्तर : आडम्बर, कट्टरता, जाति भेद से दूर रहकर प्रेम से ईश्वर की भक्ति करनी चाहिए। इसने हिन्दू-मुस्लिम को पास लाने का प्रयास किया।
10. सूफी सम्प्रदाय की क्या विशेषता थी?
उत्तर : सूफी संत सच्ची भक्ति और प्रेम को ईश्वर तक जाने का मार्ग मानते थे। वे समाज सेवा, उदार दृष्टिकोण और कट्टरता का विरोध करते थे।

Leave a Reply