Short Questions
1. मुगल साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
उत्तर : बाबर।
2. बाबर ने इब्राहिम लोदी को कहाँ हराया?
उत्तर : पानीपत के प्रथम युद्ध में।
3. बाबर की आत्मकथा का नाम क्या है?
उत्तर : तुजुक-ए-बाबरी / बाबरनामा।
4. हुमायूँ को किसने चौसा के युद्ध में हराया?
उत्तर : शेरशाह ने।
5. शेरशाह का बचपन का नाम क्या था?
उत्तर : फरीद।
6. शेरशाह द्वारा चलाया गया चाँदी का सिक्का किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर : रूपया।
7. अकबर का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर : अमरकोट में।
8. पानीपत का द्वितीय युद्ध किसके बीच हुआ?
उत्तर : हेमू और बैरमखाँ के बीच।
9. जजिया कर किसने समाप्त किया था?
उत्तर : अकबर ने।
10. अकबर द्वारा बनवाया गया प्रसिद्ध शहर कौनसा था?
उत्तर : फतेहपुर सीकरी।
Long Questions
1. बाबर भारत पर क्यों सफल हुआ?
उत्तर : भारत में राजनैतिक अस्थिरता व आपसी शत्रुता थी। इसी कारण बाबर आसानी से विजय प्राप्त कर सका।
2. हुमायूँ को निर्वासन क्यों जाना पड़ा?
उत्तर : शेरशाह ने 1539 में चौसा के युद्ध में उसे परास्त किया। इसलिए उसे ईरान भागना पड़ा।
3. शेरशाह का शासन क्यों महत्वपूर्ण माना जाता है?
उत्तर : शेरशाह ने प्रशासन व भूमि सुधार किए और जनता के हितों को सर्वोपरि रखा। उसकी व्यवस्था का लाभ आगे मुगलों को मिला।
4. रूपया किसने चलाया और उसका प्रभाव क्या था?
उत्तर : शेरशाह ने रूपया चलाया। यह मुगलकाल और 1835 तक प्रचलित रहा।
5. शेरशाह ने सड़क व्यवस्था में क्या किया?
उत्तर : उसने ग्रॉन्ड ट्रंक रोड़ का पुनर्निर्माण करवाया। यात्रियों के लिए कुएँ, सराय और वृक्षारोपण करवाया।
6. अकबर को शुरुआत में किस कठिनाई से गुजरना पड़ा?
उत्तर : अकबर बहुत छोटा था इसलिए बैरमखाँ को संरक्षक बनाया गया। हेमू ने आगरा और दिल्ली पर भी अधिकार कर लिया था।
7. हल्दीघाटी का युद्ध कैसे हुआ?
उत्तर : 1576 ई. में महाराणा प्रताप और मुगल सेना में हुआ। मुगल विजयी रहे पर महाराणा ने संघर्ष नहीं छोड़ा।
8. अकबर की राजपूत नीति क्या बताती है?
उत्तर : अकबर ने राजपूतों से मित्रता और वैवाहिक संबंध बनाए। उनके धर्म का सम्मान किया और उन्हें उच्च पद दिए।
9. अकबर की धार्मिक नीति का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर : सभी धर्मों के अच्छे सिद्धांतों में सामंजस्य लाना। इसी उद्देश्य से दीन-ए-इलाही का निर्माण किया।
10. अकबर के नौ रत्न किस बात को दर्शाते हैं?
उत्तर : अकबर कला, साहित्य, संगीत और विद्वानों का संरक्षक था। उसके दरबार में अबुल फजल, टोडरमल, तानसेन, बीरबल आदि नौ रत्न थे।

Leave a Reply