Short Questions
1. जहाँगीर किस वर्ष गद्दी पर बैठा?
उत्तर : 1605 ई. में।
2. खुसरो के विद्रोह में क्या हुआ था?
उत्तर : खुसरो परास्त हुआ और बन्दी बना लिया गया।
3. जहाँगीर ने मेवाड़ से किस प्रकार सन्धि की?
उत्तर : बहुत उदार शर्तों पर।
4. जहाँगीर के समय अहमदनगर का रक्षक कौन था?
उत्तर : मलिक अंबर।
5. गुरु अर्जुनदेव को क्यों मार दिया गया?
उत्तर : क्योंकि उन्होंने खुसरो की आर्थिक सहायता की थी।
6. सर टामस रो भारत किस शासक के समय आया?
उत्तर : जहाँगीर के समय।
7. नूरजहाँ किसकी पत्नी थी?
उत्तर : जहाँगीर की।
8. शाहजहाँ का दूसरा नाम क्या था?
उत्तर : खुर्रम।
9. शाहजहाँ द्वारा निर्मित प्रसिद्ध इमारत कौन सी है?
उत्तर : ताजमहल।
10. मयूर सिंहासन पर कौन सा प्रसिद्ध हीरा जड़ा था?
उत्तर : कोहिनूर।
Long Questions
1. जहाँगीर की न्याय व्यवस्था किस बात से प्रसिद्ध थी?
उत्तर : जहाँगीर ने राजमहल की दीवार पर सोने की जंजीर वाली घंटी लगवाई थी। पीड़ित व्यक्ति इसको हिलाकर सम्राट से सीधे न्याय मांग सकता था।
2. नूरजहाँ का शासन पर क्या प्रभाव था?
उत्तर : नूरजहाँ नियम बनाती, महत्वपूर्ण कार्यों में सहायता करती थी और बहुत शक्तिशाली हो गई थी। यहाँ तक कि सिक्कों और शाही फरमानों में उसका नाम भी लिखा जाने लगा।
3. शाहजहाँ की दक्षिण नीति क्या थी?
उत्तर : शाहजहाँ ने अहमदनगर जीत लिया और गोलकुंडा व बीजापुर ने मुगलों का आधिपत्य स्वीकार किया। उसने औरंगजेब को दक्षिण का सूबेदार नियुक्त किया।
4. मयूर सिंहासन की क्या विशेषता थी?
उत्तर : यह हीरे जड़ित सिंहासन था जिसमें कोहिनूर हीरा भी जड़ा था। इसे बनाने में सात वर्ष लगे थे।
5. शाहजहाँ के अंतिम वर्षों में क्या हुआ?
उत्तर : उसके चार पुत्रों में उत्तराधिकार युद्ध हुआ जिसमें औरंगजेब ने सिंहासन प्राप्त किया। उसने शाहजहाँ को कैद कर दिया और शाहजहाँ 1666 ई. में मृत्यु को प्राप्त हुआ।

Leave a Reply