Short Questions
1.भारत का राष्ट्रपति कौन होता है?
उत्तर: भारत का राष्ट्रपति शासन का प्रमुख होता है।
2. राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?
उत्तर: राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
3. उपराष्ट्रपति राज्यसभा में क्या कार्य करते हैं?
उत्तर: उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं।
4. राष्ट्रपति की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर: राष्ट्रपति का चुनाव संसद और राज्य विधानमंडल के निर्वाचित सदस्य करते हैं।
5. प्रधानमंत्री की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर: प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं।
6. राष्ट्रपति को क्षमादान का अधिकार क्यों होता है?
उत्तर: क्योंकि वे देश के मुखिया होते हैं।
7. जब संसद की बैठक न हो रही हो, तब राष्ट्रपति क्या कर सकते हैं?
उत्तर: राष्ट्रपति अध्यादेश जारी कर सकते हैं।
8. वास्तविक कार्यपालिका कौन होती है?
उत्तर: प्रधानमंत्री और उनकी मंत्रि-परिषद् वास्तविक कार्यपालिका होती है।
9. मंत्री-परिषद् का मुखिया कौन होता है?
उत्तर: मंत्री-परिषद् का मुखिया प्रधानमंत्री होता है।
10. राष्ट्रपति यदि कार्य न कर पाएँ तो कौन उनका कार्य करता है?
उत्तर: उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति का कार्य संभालते हैं।
Long Questions
1. भारत का राष्ट्रपति बनने के लिए क्या योग्यताएँ आवश्यक हैं?
उत्तर: राष्ट्रपति बनने के लिए व्यक्ति भारतीय नागरिक हो, 35 वर्ष से अधिक आयु का हो, लोकसभा का सदस्य बनने की योग्यता रखता हो और किसी लाभ के पद पर न हो।
2. राष्ट्रपति की शक्तियाँ क्या हैं?
उत्तर: राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, राज्यपाल और न्यायाधीशों की नियुक्ति करते हैं, अध्यादेश जारी कर सकते हैं तथा क्षमादान देने का अधिकार रखते हैं।
3. उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?
उत्तर: उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा गुप्त मतदान से किया जाता है।
4. प्रधानमंत्री और मंत्री-परिषद् का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर: प्रधानमंत्री और मंत्री-परिषद् देश के प्रशासन, कानूनों को लागू करने तथा नीतियों के निर्धारण का कार्य करते हैं।
5. मंत्री-परिषद् के गठन की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: लोकसभा में बहुमत प्राप्त दल के नेता को राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नियुक्त करते हैं और प्रधानमंत्री की सलाह से अन्य मंत्रियों की नियुक्ति होती है।

Leave a Reply