Short Questions
1. मुगल साम्राज्य में सबसे ऊँचा पद किसका था?
उत्तर: वजीर/वकील का।
2. मीर-बख्शी किस विभाग का अध्यक्ष था?
उत्तर: सैन्य विभाग का।
3. अकबर ने अपने साम्राज्य को कितने सूबों में बाँटा?
उत्तर: 15 सूबों में।
4. मुगलकाल का प्रमुख व्यवसाय क्या था?
उत्तर: कृषि।
5. समाज में सबसे ऊँचा स्थान किनका था?
उत्तर: ब्राह्मण व क्षत्रियों का।
6. मुगल काल में प्राथमिक शिक्षा कहाँ दी जाती थी?
उत्तर: मकतब में।
7. अकबर ने कौन-सा नया पंथ चलाया?
उत्तर: दीन-ए-इलाही।
8. फतेहपुर सीकरी किसने बसाया?
उत्तर: अकबर ने।
9. ताजमहल किसने बनवाया?
उत्तर: शाहजहाँ ने।
10. हमजानामा किस काल की महत्वपूर्ण चित्रकृति है?
उत्तर: अकबर के समय की।
Long Questions
1. मुगल प्रशासन में वजीर का क्या कार्य था?
उत्तर: वजीर राज्य के सभी विभागों की देखभाल करता था और नियुक्तियों में राय देता था।वह आय-व्यय और प्रशासनिक व्यवस्था पर ध्यान रखता था।
2. मीर-बख्शी की क्या भूमिका थी?
उत्तर: मीर-बख्शी सैन्य विभाग की देखभाल करता था और सैनिकों को वेतन देता था।मनसबदारों की सूची भी वही सम्राट को भेजता था।
3. मुगलकालीन समाज के प्रमुख वर्ग कौन-कौन से थे?
उत्तर: समाज में सामंत, अमीर, जागीरदार, मध्यम वर्ग, शिल्पकार और कृषक शामिल थे।सामाजिक बुराइयाँ जैसे पर्दा, बाल-विवाह और सती प्रथा प्रचलित थीं।
4. मुगल काल की आर्थिक स्थिति का वर्णन कीजिए।
उत्तर: कृषि प्रमुख व्यवसाय था और अनेक प्रकार की फसलें उगाई जाती थीं।सूती कपड़े, मसाले, हीरे-मोती आदि विदेशों को निर्यात किए जाते थे।
5. अकबर की धार्मिक नीति क्या थी?
उत्तर: अकबर ने सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता अपनाई और इबादतखाना बनवाया।उसने तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर दीन-ए-इलाही पंथ चलाया।
6. मुगल काल में शिक्षा की क्या व्यवस्था थी?
उत्तर: प्राथमिक शिक्षा मकतब में और उच्च शिक्षा मदरसों में दी जाती थी।संस्कृत ग्रंथों का फारसी में अनुवाद कराने के लिए अनुवाद विभाग बनाया गया।
7. मुगल काल की प्रमुख स्थापत्य कलाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर: अकबर ने फतेहपुर सीकरी में अनेक सुंदर इमारतें बनवाईं और स्थानीय पत्थर का उपयोग किया।शाहजहाँ ने ताजमहल, लाल किला, जामा मस्जिद आदि भव्य इमारतें बनवाईं।
8. मुगल काल में चित्रकला का विकास कैसे हुआ?
उत्तर: भारतीय और फारसी शैली के मिश्रण से ‘मुगल शैली’ विकसित हुई।जहांगीर के समय लघुचित्रों को विशेष प्रोत्साहन मिला।
9. मुगलकालीन समाज में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी?
उत्तर: स्त्रियों की दशा गिरावट पर थी, पर्दा-प्रथा, बाल-विवाह और सती प्रथा जैसी बुराइयाँ थीं।उच्च कुल की स्त्रियाँ घर में शिक्षा लेती थीं, सामान्य वर्ग की स्त्रियाँ शिक्षा से वंचित रहती थीं।
10. मुगलकाल में आयात-निर्यात की वस्तुएँ कौन-कौन सी थीं?
उत्तर: भारत से कपड़ा, मसाले, हीरे, औषधियाँ आदि निर्यात होते थे।सोना-चाँदी, घोड़े, काँच, दर्पण आदि का आयात होता था।

Leave a Reply