Short Questions
1. संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन-सा है?
उत्तर: संसार का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया है।
2. एशिया की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
उत्तर: माउंट एवरेस्ट, जिसे सागरमाथा भी कहते हैं।
3. एशिया के उत्तरी मैदान को क्या कहा जाता है?
उत्तर: इसे ‘साइबेरिया का मैदान’ कहा जाता है।
4. एशिया के मध्यवर्ती भाग का प्रमुख पठार कौन-सा है?
उत्तर: पामीर का पठार, जिसे ‘दुनिया की छत’ कहा जाता है।
5. एशिया महाद्वीप किन महासागरों से घिरा है?
उत्तर: उत्तर में आर्कटिक, पूर्व में प्रशांत और दक्षिण में हिन्द महासागर से।
6. विश्व का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान कौन-सा है?
उत्तर: मौसिमराम (भारत)।
7. एशिया के दक्षिण में कौन-सा महासागर है?
उत्तर: हिन्द महासागर।
8. एशिया में कुल कितने देश हैं?
उत्तर: एशिया में 48 देश हैं।
9. एशिया के प्रमुख द्वीप समूह कौन-कौन से हैं?
उत्तर: इंडोनेशिया, फिलीपींस और जापान द्वीप समूह।
10. एशिया की प्रमुख नदियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर: यांगटिसीक्यांग, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, गंगा, इरावदी और दजला-फरात।
Long Questions
1 . एशिया महाद्वीप की स्थिति और विस्तार बताइए।
उत्तर: एशिया 10° दक्षिणी अक्षांश से 80° उत्तरी अक्षांश और 25° से 180° पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है तथा तीन ओर से महासागरों से घिरा है।
2. एशिया के पाँच प्रमुख भौतिक भू-भाग कौन-कौन से हैं?
उत्तर: उत्तरी निम्न मैदान, मध्यवर्ती पर्वतीय क्षेत्र, दक्षिणी पठार, नदियों के मैदान और द्वीप समूह।
3. पामीर के पठार को ‘दुनिया की छत’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर: क्योंकि यह एशिया का सबसे ऊँचा पठार है, जहाँ से कई पर्वत श्रृंखलाएँ निकलती हैं।
4. एशिया की जलवायु किन कारणों से भिन्न है?
उत्तर: इसके विशाल आकार, ऊँचे पर्वतों और समुद्रों से दूरी के कारण यहाँ की जलवायु विविध है।
5. दक्षिणी एशिया में वर्षा कैसे होती है?
उत्तर: ग्रीष्म ऋतु में दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाएँ समुद्र से नमी लाकर वर्षा करती हैं।
6. एशिया के उत्तरी और दक्षिणी भाग की जलवायु में क्या अंतर है?
उत्तर: उत्तरी भाग ठंडा और हिमाच्छादित रहता है, जबकि दक्षिणी भाग गर्म और आर्द्र है।
7. एशिया के प्रमुख पठारों के नाम बताइए।
उत्तर: पामीर का पठार, तिब्बत का पठार, दक्कन का पठार, ईरान का पठार और अरब का पठार।
8. एशिया के प्रमुख वनस्पति प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर: स्प्रूस, फर, चीड़, सागौन, शीशम, साल, बाँस, बबूल और खजूर।
9. एशिया के प्रमुख जीव-जन्तु कौन-से हैं?
उत्तर: रेनडियर, सफेद भालू, सील, सिंह, बाघ, हाथी, ऊँट और भेड़ें।
10. एशिया के नदियों के मैदान कहाँ-कहाँ पाए जाते हैं?
उत्तर: सिंधु, गंगा-ब्रह्मपुत्र, इरावदी, साल्विन, यांगटिसीक्यांग और दजला-फरात नदियों के किनारे।

Leave a Reply