Short Questions
1. एशिया महाद्वीप की अधिकांश जनसंख्या किस पर निर्भर है?
उत्तर: कृषि पर।
2. एशिया में टिन का उत्पादन किस देश में सबसे अधिक होता है?
उत्तर: मलेशिया में।
3. विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग कौन-सा है?
उत्तर: ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग।
4. स्वेज नहर किन दो समुद्रों को जोड़ती है?
उत्तर: लाल सागर और भूमध्य सागर को।
5. ‘रेशम मार्ग’ किस देश से संबंधित है?
उत्तर: चीन से।
6. ‘ग्रांड ट्रंक मार्ग’ किस देश में है?
उत्तर: भारत में।
7. एशिया में लोहा किन देशों में पाया जाता है?
उत्तर: भारत, चीन और रूस में।
8. एशिया की प्रमुख फसलें कौन-सी हैं?
उत्तर: चावल, गेहूँ, मक्का, गन्ना, चाय, कपास, रेशम आदि।
9. एशिया का प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक देश कौन है?
उत्तर: कुवैत।
10. चीन का कौन-सा मार्ग प्राचीन काल से प्रसिद्ध है?
उत्तर: रेशम मार्ग।
Long Questions
1. एशिया में कृषि का क्या महत्व है?
उत्तर: एशिया की अधिकांश जनसंख्या कृषि पर निर्भर है। यहाँ की उपजाऊ मिट्टी और नदियों के मैदान कृषि के लिए अनुकूल हैं।
2. खनिज और ऊर्जा के साधन एशिया के लिए क्यों आवश्यक हैं?
उत्तर: ये साधन उद्योगों के मुख्य आधार हैं। चीन, भारत और रूस जैसे देशों में इनसे आर्थिक विकास हुआ है।
3. एशिया में उद्योगों का विकास कहाँ अधिक हुआ है?
उत्तर: रूस, चीन और भारत में लोहा-इस्पात उद्योग विकसित हैं। चीन और जापान में रेशमी कपड़ा उद्योग प्रसिद्ध है।
4. ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग का क्या महत्व है?
उत्तर: यह विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग है। यह रूस के मास्को से ब्लाडीवोस्टक तक जाता है और व्यापार बढ़ाता है।
5. स्वेज नहर का क्या महत्व है?
उत्तर: यह लाल सागर और भूमध्य सागर को जोड़ती है। इससे एशिया और यूरोप के बीच व्यापार आसान हुआ है।
6. भारत की एशिया में स्थिति का क्या महत्व है?
उत्तर: भारत तीन ओर से समुद्र से घिरा है, जिससे इसका व्यापारिक महत्व बढ़ा है। यहाँ से कई वायु मार्ग भी गुजरते हैं।
7. एशिया की प्रमुख जनजातियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर: कॉकेशियन, मंगोलॉयड और मिश्रित जातियाँ यहाँ रहती हैं। कुछ घुमंतू जातियाँ जैसे याकूत और कज्जाक भी हैं।
8. एशिया के उद्योग किन संसाधनों पर निर्भर हैं?
उत्तर: कृषि, खनिज और ऊर्जा संसाधनों पर। इन्हीं से उद्योगों को कच्चा माल और ऊर्जा मिलती है।
9. एशिया के यातायात साधन आर्थिक विकास में कैसे सहायक हैं?
उत्तर: सड़कों, रेलमार्गों और जलमार्गों से व्यापार और उद्योग बढ़े हैं, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।
10. एशिया में जनसंख्या अधिक क्यों है?
उत्तर: यहाँ की जलवायु और उपजाऊ भूमि कृषि के लिए उपयुक्त है। इसी कारण विश्व की दो तिहाई जनसंख्या यहाँ बसती है।

Leave a Reply