Short Questions
1. यूरोप महाद्वीप का अक्षांशीय विस्तार कितना है?
उत्तर:35° उत्तरी अक्षांश से 72° उत्तरी अक्षांश तक।
2. यूरोप की पूर्वी सीमा कौन बनाता है?
उत्तर:यूराल पर्वत, यूराल नदी और कैस्पियन सागर।
3. यूरोप की सबसे बड़ी नदी कौन सी है?
उत्तर:वोल्गा नदी।
4. काला सागर में कौन सी नदी गिरती है?
उत्तर:डेन्यूब नदी।
5. यूरोप की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
उत्तर:एलब्रुस चोटी (5642 मीटर)।
6. आल्प्स पर्वत की सबसे ऊँची चोटी कौन सी है?
उत्तर:माउन्ट ब्लैक।
7. यूरोप का कौन-सा क्षेत्र टुण्ड्रा कहलाता है?
उत्तर:नार्वे देश के उत्तरी भाग को।
8. टैगा वनों में कौन से पेड़ पाए जाते हैं?
उत्तर:फर, पाइन, स्प्रूस, लार्च आदि।
9. भूमध्यसागरीय वनस्पति कहाँ पाई जाती है?
उत्तर:यूरोप के दक्षिण में भूमध्य सागर के पास।
10. यूरोप का अधिकांश भाग किस कटिबंध में है?
उत्तर:शीतोष्ण कटिबंध में।
Long Questions
1. यूरोप की स्थिति और सीमा का वर्णन कीजिए।
उत्तर:यूरोप 35° से 72° उत्तरी अक्षांशों के बीच स्थित है। इसके पूर्व में यूराल पर्वत और दक्षिण में भूमध्य सागर है।
2. यूरोप की धरातलीय बनावट के कितने भाग हैं?
उत्तर:चार – उत्तरी पश्चिमी उच्च भूमि, मध्य मैदान, मध्यवर्ती पठार और दक्षिणी अल्पाइन पर्वत।
3. उत्तरी-पश्चिमी उच्च भूमि की क्या विशेषता है?
उत्तर:यह नार्वे और स्वीडन में है, जहाँ फियोर्ड तट पाए जाते हैं। यहाँ मिट्टी पतली और जनसंख्या कम है।
4. यूरोप के मैदान कहाँ फैले हैं?
उत्तर:फ्रांस से लेकर यूराल पर्वत तक, यूरोपीय रूस में। ये नदियों के कछार से बने उपजाऊ मैदान हैं।
5. मध्यवर्ती पठार कहाँ स्थित हैं?
उत्तर:यूरोप के मध्य में फ्रांस का मैसिफ, ब्लैक फॉरेस्ट, बोहेमिया और स्पेन के पठार हैं।
6. दक्षिणी अल्पाइन पर्वतों की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:यह ऊँचे और नवीन पर्वत हैं। इनमें आल्प्स, पेरेनीज और कार्पेशियन प्रमुख हैं।
7. यूरोप की जलवायु कैसी है?
उत्तर:यहाँ की जलवायु शीतोष्ण है, न बहुत गर्म न बहुत ठंडी। पछुआ हवाओं और समुद्री धाराओं का प्रभाव है।
8. टुण्ड्रा प्रदेश की वनस्पति कैसी है?
उत्तर:यहाँ केवल काई (लिचेन) और छोटी झाड़ियाँ (मॉस) उगती हैं। मुख्य पशु रेंडीयर है।
9. टैगा वनों की लकड़ी का क्या उपयोग है?
उत्तर:यह लकड़ी कोमल होती है, जिसका उपयोग फर्नीचर, कागज और जलयान बनाने में होता है।
10. भूमध्य सागरीय जलवायु की क्या विशेषता है?
उत्तर:यहाँ गर्मी लंबी और सूखी होती है तथा सर्दी छोटी और नम। यह फलों के लिए उपयुक्त है।

Leave a Reply