Short Questions
1. यूरोप की कितनी प्रतिशत जनसंख्या कृषि से रोज़ी-रोटी कमाती है?
उत्तर:15% से अधिक जनसंख्या।
2. यूक्रेन को क्या कहा जाता है?
उत्तर:“रोटी की टोकरी” कहा जाता है।
3. चुकन्दर से क्या बनाया जाता है?
उत्तर:शक्कर बनाई जाती है।
4. इटली किस फसल के उत्पादन में प्रसिद्ध है?
उत्तर:अंगूर और जैतून के उत्पादन में।
5. यूरोप के चार प्रमुख कोयला उत्पादक देश कौन से हैं?
उत्तर:जर्मनी, पोलैण्ड, रूस और ब्रिटेन।
6. स्विट्जरलैण्ड किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर:घड़ियाँ बनाने के लिए।
7. पवन ऊर्जा का उत्पादन किन देशों में होता है?
उत्तर:हालैण्ड, बेल्जियम और डेनमार्क में।
8. यूरोप में वोल्गा नदी किस काम आती है?
उत्तर:यह नदी आंतरिक जलमार्ग के रूप में प्रयुक्त होती है।
9. यूरोप के अधिकांश लोग कहाँ रहते हैं?
उत्तर:नगरों में।
10. यूरोप के कितने प्रतिशत लोग शिक्षित हैं?
उत्तर:लगभग 90% लोग शिक्षित हैं।
Long Questions
1. यूरोप में गहन कृषि क्या होती है?
उत्तर:गहन कृषि में अधिक उत्पादन हेतु यंत्रों, उन्नत बीजों, खादों, सिंचाई और कुशल श्रम का उपयोग किया जाता है।
2. मिश्रित कृषि किसे कहते हैं?
उत्तर:जब विभिन्न फसलों के साथ-साथ पशुपालन भी किया जाए, तो उसे मिश्रित कृषि कहते हैं।
3. यूक्रेन की जलवायु कृषि के लिए कैसे उपयुक्त है?
उत्तर:यहाँ उपजाऊ भूमि, लंबी गर्मी की ऋतु और पर्याप्त वर्षा होती है, जिससे गेहूँ की अच्छी पैदावार होती है।
4. भूमध्य सागरीय देशों में कौन-सी फसलें उगाई जाती हैं?
उत्तर:स्पेन, फ्रांस और इटली में जैतून, अंगूर, संतरा, अंजीर और नीबू जैसी फसलें उगाई जाती हैं।
5. यूरोप में कोयला और लोहा कहाँ पाया जाता है?
उत्तर:जर्मनी, पोलैण्ड, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस में इनका अधिक उत्पादन होता है।
6. यूरोप के औद्योगिक विकास के कारण क्या हैं?
उत्तर:यहाँ पर्याप्त खनिज, कुशल श्रमिक, नवीन तकनीक और विकसित यातायात साधन हैं।
7. यूरोप में कौन-कौन से प्रमुख उद्योग विकसित हैं?
उत्तर:लोहा-इस्पात, मोटर गाड़ी, जहाज, हवाई जहाज, इंजीनियरिंग, वस्त्र और रसायन उद्योग।
8. स्विट्जरलैण्ड और बेल्जियम किस प्रकार के उद्योगों के लिए प्रसिद्ध हैं?
उत्तर:घड़ियाँ, दवाइयाँ, रसायन, फर्नीचर और श्रृंगार सामग्री बनाने के लिए।
9. यूरोप में जलमार्ग क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर:यहाँ कटे-फटे समुद्री तट और नदियों के कारण आंतरिक जलमार्गों का अच्छा विकास हुआ है।
10. यूरोप का जनजीवन कैसा है?
उत्तर:यहाँ के लोग शिक्षित, सम्पन्न और सुख-सुविधाओं से युक्त हैं। अधिकांश आबादी नगरों में रहती है।

Leave a Reply