Short Questions
1. अफ्रीका महाद्वीप का क्षेत्रफल के अनुसार विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर:दूसरा स्थान।
2. अफ्रीका एशिया से किस नहर द्वारा पृथक है?
उत्तर:स्वेज नहर द्वारा।
3. अफ्रीका यूरोप से किस जलडमरूमध्य द्वारा पृथक है?
उत्तर:जिब्राल्टर जल-सन्धि द्वारा।
4. अफ्रीका का सबसे ऊँचा पर्वत कौन-सा है?
उत्तर:किलिमंजारो पर्वत।
5. अफ्रीका का सबसे बड़ा मरुस्थल कौन-सा है?
उत्तर:सहारा मरुस्थल।
6. अफ्रीका की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है?
उत्तर:नील नदी।
7. अफ्रीका की प्रमुख झीलें कौन-सी हैं?
उत्तर:विक्टोरिया, टेंगानिका, न्यास और अलबर्ट झीलें।
8. अफ्रीका का प्रसिद्ध जलप्रपात कौन-सा है?
उत्तर:विक्टोरिया जलप्रपात।
9. अफ्रीका के दक्षिण में कौन-सा मरुस्थल है?
उत्तर:कालाहारी मरुस्थल।
10. संसार का सबसे गर्म स्थान कहाँ है?
उत्तर:अल अजीजिया (लीबिया) में।
Long Questions
1. अफ्रीका महाद्वीप को पठारों का महाद्वीप क्यों कहा जाता है?
उत्तर:क्योंकि इसका अधिकांश भाग पठारी है और यहाँ के मैदान बहुत सीमित हैं।
2. अफ्रीका के प्रमुख पर्वत कौन-कौन से हैं?
उत्तर:किलिमंजारो, एटलस और ड्रेकेन्सबर्ग पर्वत प्रमुख हैं।
3. अफ्रीका के प्रमुख पठार कौन-से हैं?
उत्तर:अदामावा, तिबेस्ती और अबीसीनिया के पठार।
4. अफ्रीका की भ्रंश घाटियाँ कहाँ पाई जाती हैं?</strong
उत्तर:न्यास झील से लेकर लाल सागर और इजराइल की जॉर्डन घाटी तक।
5. नील नदी को मिस्र का वरदान क्यों कहा जाता है?
उत्तर:क्योंकि यह उपजाऊ मिट्टी लाती है जिससे मिस्र में कृषि का विकास हुआ है।
6. अफ्रीका की जलवायु कैसी है?
उत्तर:अधिकांश भाग उष्ण कटिबंध में है जहाँ तापमान ऊँचा और वर्षा असमान होती है।
7. सवाना क्षेत्र की जलवायु कैसी होती है?
उत्तर:ग्रीष्म ऋतु उष्ण और शीत ऋतु सामान्य होती है, यहाँ बड़ी घासें उगती हैं।
8. सवाना प्रदेश में कौन-कौन से पशु पाए जाते हैं?
उत्तर:हाथी, गेंडा, जेब्रा, जिराफ, शेर, बाघ और भैंसा आदि।
9. अफ्रीका के मरुस्थलीय भागों की जलवायु कैसी है?
उत्तर:यहाँ वर्षा बहुत कम होती है और तापमान अत्यधिक ऊँचा होता है।
10. कालाहारी मरुस्थल में कौन-सा पक्षी पाया जाता है?
उत्तर:शुतुरमुर्ग नामक बड़ी चिड़िया यहाँ पाई जाती है।

Leave a Reply