Short Questions
1. प्रश्न: ताप किसे कहते हैं?
उत्तर: वायु में उपस्थित गर्मी को ताप कहते हैं, इसे ऊष्मा भी कहा जाता है।
2. प्रश्न: तापमान किसे कहते हैं?
उत्तर: वायुमण्डल में उपस्थित ताप की मात्रा के मापन को तापमान कहते हैं।
3. प्रश्न: तापमान की माप किस इकाई में की जाती है?
उत्तर: तापमान को सेल्सियस या सेन्टीग्रेड में मापा जाता है।
4. प्रश्न: वायुमण्डल को ताप कहाँ से प्राप्त होता है?
उत्तर: वायुमण्डल को ताप सूर्य से प्राप्त होता है।
5. प्रश्न: सूर्य द्वारा ताप के विसर्जन को क्या कहते हैं?
उत्तर: सूर्य द्वारा ताप के विसर्जन को “सौर विकिरण” कहते हैं।
6. प्रश्न: पृथ्वी द्वारा पुनः निकाले गए ताप को क्या कहा जाता है?
उत्तर: पृथ्वी द्वारा पुनः निकाले गए ताप को “पार्थिव विकिरण” कहते हैं।
7. प्रश्न: वायु तीन किस प्रकार की क्रियाओं से गर्म होती है?
उत्तर: वायु विकिरण, संचलन और संवहन क्रियाओं से गर्म होती है।
8. प्रश्न: सेंटीग्रेड थर्मामीटर का आविष्कार किसने किया?
उत्तर: सेंटीग्रेड थर्मामीटर का आविष्कार सेल्सियस नामक वैज्ञानिक ने किया।
9. प्रश्न: अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच के अंतर को क्या कहते हैं?
उत्तर: अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच के अंतर को तापान्तर कहते हैं।
10. प्रश्न: समुद्र तल से प्रति 165 मीटर की ऊँचाई पर ताप में क्या परिवर्तन होता है?
उत्तर: समुद्र तल से प्रति 165 मीटर ऊँचाई पर ताप 1° सेल्सियस घटता है।
Long Questions
1. प्रश्न: वायुमण्डल ताप कैसे प्राप्त करता है?
उत्तर: वायुमण्डल को ताप सूर्य से सौर विकिरण के माध्यम से प्राप्त होता है और पृथ्वी पार्थिव विकिरण द्वारा उसे पुनः लौटाती है।
2. प्रश्न: वायु किस प्रकार गर्म होती है?
उत्तर: वायु विकिरण, संचलन और संवहन की तीन प्रक्रियाओं से गर्म होती है।
3. प्रश्न: सौर विकिरण और पार्थिव विकिरण में क्या अंतर है?
उत्तर: सूर्य द्वारा ताप का उत्सर्जन सौर विकिरण है, जबकि पृथ्वी द्वारा ताप का पुनः उत्सर्जन पार्थिव विकिरण कहलाता है।
4. प्रश्न: तापमान को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक कौन-कौन से हैं?
उत्तर: सूर्य की किरणों का झुकाव, वायुमण्डल की दूरी, समुद्र तल से ऊँचाई और दिन की अवधि तापमान को प्रभावित करते हैं।
5. प्रश्न: ग्रीष्म ऋतु में ताप अधिक क्यों होता है?
उत्तर: ग्रीष्म ऋतु में दिन की अवधि लंबी होती है, इसलिए सूर्य से अधिक ताप प्राप्त होता है।

Leave a Reply