1. ताप और तापमान
- ताप : वायु में उपस्थित गर्मी को ताप या ऊष्मा कहते हैं।
- तापमान : वायुमण्डल में मौजूद ताप की मात्रा का मान या मापन तापमान कहलाता है।
- तापमान को सेन्टीग्रेड या सेल्सियस में मापा जाता है।
2. तापमान का महत्व
- मौसम और जलवायु के मुख्य तत्व – तापमान, वायुदाब, पवन, आर्द्रता, बादल, वर्षा आदि हैं।
- इनमें सबसे प्रमुख तत्व तापमान है, क्योंकि यह अन्य सभी तत्वों को प्रभावित करता है।
3. वायुमण्डल को ताप की प्राप्ति
- सूर्य ताप और प्रकाश का मुख्य स्रोत है।
- सूर्य एक धधकता हुआ अग्नि का गोला है जो लगातार ताप और प्रकाश प्रदान करता है।
- सूर्य से निकलने वाली ऊष्मा को सौर विकिरण कहते हैं।
- सूर्य की किरणें जब पृथ्वी पर पहुँचती हैं, तो पहले वायुमण्डल का ऊपरी भाग थोड़ा गर्म होता है,परन्तु धरातल अधिक गर्म हो जाता है।
- धरातल इस गर्मी को धीरे-धीरे वापस भेजता है जिसे पार्थिव विकिरण कहते हैं।
- इसी विकिरण से वायु गर्म होती है और ऊपर उठती है।
- ऊँचाई बढ़ने पर तापमान घटता जाता है।
4. वायु का गर्म होना
वायु तीन प्रमुख क्रियाओं से गर्म होती है –
- विकिरण क्रिया -सूर्य की किरणों द्वारा सबसे पहले धरातल गर्म होता है।
- संचलन क्रिया -गर्म धरातल के सम्पर्क में आने पर निचली वायु परतें गर्म होती हैं।
- अधिकतम तापमान – दिन में सबसे अधिक मापा गया ताप।
- न्यूनतम तापमान – दिन में सबसे कम मापा गया ताप।
- तापान्तर – अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अन्तर।
- औसत तापमान – अधिकतम और न्यूनतम ताप को जोड़कर 2 से भाग देने पर प्राप्त होता है।
- संवहन क्रिया -गर्म वायु ऊपर उठती है, उसके स्थान पर ठंडी वायु नीचे आती है।इस प्रकार ऊष्मा ऊपर की ओर जाती रहती है।
5. तापमान को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक
1. सूर्य की किरणों का झुकाव
- पृथ्वी गोल होने के कारण सूर्य की किरणें हर जगह एक समान नहीं पहुँचतीं।
- भूमध्य रेखा पर किरणें सीधी, और ध्रुवों पर तिरछी पड़ती हैं।
- सीधी किरणों से अधिक ताप मिलता है जबकि तिरछी किरणों से कम।
2. वायुमण्डल में किरणों की दूरी
- सीधी किरणें कम दूरी तय करती हैं, इसलिए ताप कम क्षीण होता है।
- तिरछी किरणें अधिक दूरी तय करती हैं, जिससे उनका ताप कमजोर हो जाता है।
- भूमध्य रेखा पर दूरी कम और ध्रुवों पर दूरी अधिक होती है।
3. समुद्र तल से ऊँचाई
- ऊँचाई बढ़ने पर तापमान घटता जाता है।
- धरातल से प्रति 165 मीटर पर तापमान लगभग 1°C घटता है।
- पर्वतीय क्षेत्रों में मैदानों की तुलना में अधिक ठंड होती है।
4. दिन की अवधि
- सूर्य के प्रकाश की अवधि जितनी लंबी होगी, तापमान उतना अधिक होगा।
- ग्रीष्म ऋतु में दिन लम्बे होते हैं, इसलिए ताप अधिक होता है।
- शीत ऋतु में दिन छोटे होने से ताप कम होता है।

Leave a Reply