Short Questions Answer
प्रश्न: नौका लहरों से डरकर क्या नहीं कर पाती?
उत्तर: नौका लहरों से डरकर पार नहीं हो पाती।
प्रश्न: नन्हीं चींटी कितनी बार फिसलती है?
उत्तर: नन्हीं चींटी सौ बार फिसलती है।
प्रश्न: मन का विश्वास कहाँ साहस भरता है?
उत्तर: मन का विश्वास रगों (नसों) में साहस भरता है।
प्रश्न: कवि असफलता को क्या मानता है?
उत्तर: कवि असफलता को एक चुनौती मानता है।
प्रश्न: गोताखोर सिंधु में क्या लगाता है?
उत्तर: गोताखोर सिंधु में डुबकियाँ लगाता है।
प्रश्न: गोताखोर की मुट्ठी हर बार कैसी नहीं होती?
उत्तर: गोताखोर की मुट्ठी हर बार खाली नहीं होती।
प्रश्न: असफलता के बाद क्या करना चाहिए?
उत्तर: असफलता के बाद कमी देखकर उसे सुधार करना चाहिए।
प्रश्न: कवि ने संघर्षों का मैदान छोड़कर क्या न करने को कहा है?
उत्तर: कवि ने संघर्षों का मैदान छोड़कर भागने को मना किया है।
प्रश्न: चींटी की मेहनत कैसी नहीं होती?
उत्तर: चींटी की मेहनत बेकार नहीं होती।
प्रश्न: जय-जयकार कब नहीं होती?
उत्तर: कुछ किए बिना जय-जयकार नहीं होती।
Long Questions Answer
प्रश्न: कविता में चींटी के उदाहरण से क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर: चींटी सौ बार फिसलने के बाद भी दाना लेकर चढ़ती है। यह हमें सिखाता है कि मेहनत और विश्वास से सफलता मिलती है।
प्रश्न: गोताखोर की मेहनत से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर: गोताखोर बार-बार डुबकियाँ लगाकर मोती ढूँढता है। इससे हमें सिख मिलती है कि बार-बार प्रयास से लक्ष्य प्राप्त होता है।
प्रश्न: कवि ने असफलता को चुनौती क्यों कहा है?
उत्तर: कवि ने असफलता को चुनौती कहा क्योंकि इसे स्वीकार कर कमी सुधारने से सफलता मिलती है। यह हमें हार न मानने की प्रेरणा देता है।
प्रश्न: कविता में कोशिश करने वालों की हार क्यों नहीं होती?
उत्तर: कोशिश करने वाले मेहनत, साहस और विश्वास के साथ आगे बढ़ते हैं। इसलिए उनकी हार नहीं होती और वे अंत में सफल होते हैं।
प्रश्न: कविता “हार नहीं होती” से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर: कविता हमें आत्मविश्वास, साहस और संघर्ष की प्रेरणा देती है। यह सिखाती है कि मेहनत और लगन से हर चुनौती जीती जा सकती है।
Leave a Reply