Short Questions Answer
1. पाठ का शीर्षक क्या है?
उत्तर: अहिंसा की विजय।
2. इस पाठ के लेखक कौन हैं?
उत्तर: भगवतशरण उपाध्याय।
3. महात्मा बुद्ध कहाँ से श्रावस्ती पहुँचे?
उत्तर: मगध की राजधानी राजगृह से।
4. श्रावस्ती के राजा का नाम क्या था?
उत्तर: प्रसेनजित।
5.राजा प्रसेनजित क्यों चिंतित थे?
उत्तर: अंगुलिमाल डाकू से प्रजा त्रस्त थी।
6. “त्रस्त” शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर: पीड़ित।
7.अंगुलिमाल का नाम क्यों पड़ा?
उत्तर: वह मारे गए लोगों की अंगुलियाँ काटकर माला बनाता था।
8. महात्मा बुद्ध ने अंगुलिमाल से क्या कहा?
उत्तर: मैं तो ठहर गया, भला तू कब ठहरेगा?
9.”निशस्त्र” शब्द का अर्थ क्या है?
उत्तर: बिना हथियार के।
10. अंगुलिमाल ने अंत में क्या किया?
उत्तर: हिंसा छोड़कर बुद्ध का शिष्य बन गया।
Long Questions Answer
1. डाकू का नाम अंगुलिमाल क्यों पड़ा?
उत्तर: अंगुलिमाल ने हत्या करने की प्रतिज्ञा की थी और मारे गए लोगों की अंगुलियाँ काटकर माला बनाई। इसलिए उसका नाम अंगुलिमाल पड़ गया।
2. पहरेदार के रोकने पर भी महात्मा बुद्ध जंगल में क्यों प्रवेश कर गए?
उत्तर: बुद्ध ने राजा की चिंता दूर करने का वचन दिया था। वे अंगुलिमाल को सुधारने के लिए जंगल गए।
3. महात्मा बुद्ध जंगल में जाते समय क्या विचार कर रहे थे?
उत्तर: वे सोच रहे थे कि आदमी आदमी को क्यों मारता है और जीव, जीव को देखकर प्रसन्न क्यों नहीं होता। उनका हृदय संसार के कष्टों से दुखी था।
4. अंगुलिमाल का हृदय परिवर्तन कैसे हुआ?
उत्तर: बुद्ध की प्रेमपूर्ण बातों और शांति, दया, प्रेम के उपदेश ने अंगुलिमाल का मन बदल दिया। उसने हिंसा छोड़कर बुद्ध का शिष्य बनना स्वीकार किया।
5. महात्मा बुद्ध ने अंगुलिमाल से क्या कहा और इसका क्या प्रभाव हुआ?
उत्तर: बुद्ध ने पूछा, “मैं ठहर गया, तू कब ठहरेगा?” और उसे दया, प्रेम का उपदेश दिया। इससे अंगुलिमाल का हृदय बदल गया और वह हिंसा त्यागकर शिष्य बन गया।
Leave a Reply