Solutions
1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(क) सही जोड़ी बनाइए:
मानवाधिकार, – सद्भाव
साम्प्रदायिक, – संरक्षण
राष्ट्रीय, – आयोग
कानूनी – हित,
उत्तर:
- मानवाधिकार – आयोग
- साम्प्रदायिक – सद्भाव
- राष्ट्रीय – हित
- संरक्षण – कानूनी
(ख) दिए गए विकल्पों से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(अ) रामू के काका को पुलिस ______ के लिए पकड़कर ले जा रही थी। (गिरफ्तार करने, पूछताछ करने)
उत्तर:पूछताछ करने
(ब) पुलिस की मुख्य जिम्मेदारी ______ है। (जनता को सताना, नागरिकों की सुरक्षा)
उत्तर: नागरिकों की सुरक्षा
(स) पुलिस अपराधी को ______ घण्टे के भीतर मजिस्ट्रेट के सामने ले जाती है। (चौबीस, बत्तीस)
उत्तर: चौबीस
3. अति लघु उत्तरीय प्रश्न
(अ) प्रश्न: पुलिस से क्यों नहीं डरना चाहिए?
उत्तर: पुलिस से नहीं Dरना चाहिए क्योंकि पुलिस हमारी रक्षा के लिए है।
(ब) प्रश्न: पुलिस लोगों से पूछताछ क्यों करती है?
उत्तर: पुलिस लोगों से पूछताछ जाँच-पड़ताल और दोषी लोगों तक पहुँचने के लिए करती है।
(स) प्रश्न: पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी कौन-कौन से हैं?
उत्तर: पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी जिला पुलिस अधीक्षक, डी.आई.जी. रेंज और राज्य के पुलिस महानिदेशक हैं।
(द) प्रश्न: हम पुलिस का सहयोग किस प्रकार कर सकते हैं?
उत्तर: हम पुलिस का सहयोग सामाजिक शांति, साम्प्रदायिक सद्भावना और राष्ट्रीय हित को प्रभावित करने वाली सूचनाएँ देकर, कानून का पालन करके और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही में मदद करके कर सकते हैं।
4. लघु उत्तरीय प्रश्न
(अ) प्रश्न: पुलिस किस-किस स्थिति में हथकड़ी लगा सकती है?
उत्तर: पुलिस हथकड़ी तब लगा सकती है जब उसे विश्वास हो कि आरोपी भाग जाएगा या यदि कोई खतरनाक आरोपी हो तो न्यायालय की अनुमति से।
(ब) प्रश्न: पुलिस को सहयोग करना क्यों आवश्यक है?
उत्तर: पुलिस को सहयोग करना आवश्यक है क्योंकि उनका काम अपराधी को सजा दिलवाकर हमारी सुरक्षा और सहायता करना है।
(स) प्रश्न: महिलाओं से पूछताछ के लिए क्या-क्या सावधानियाँ जरूरी हैं?
उत्तर: महिलाओं से पूछताछ के लिए जहाँ तक संभव हो महिला पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में घर जाकर पूछताछ की जाती है। यदि थाने पर बुलाया जाए तो परिजनों को साथ रखा जाता है।
(द) प्रश्न: नागरिकों के पुलिस के प्रति क्या कर्त्तव्य हैं?
उत्तर: नागरिकों का कर्त्तव्य है कि वे सामाजिक शांति, साम्प्रदायिक सद्भावना और राष्ट्रीय हित को प्रभावित करने वाली सूचनाएँ दें, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को चिकित्सालय पहुँचाएँ, राष्ट्रीय सम्पत्ति की सुरक्षा करें और अनुसंधान में सही गवाही दें।
भाषा की बात
(क) बोलिए और लिखिए:
उत्तर: दृष्ट्या, अधीक्षक, मजिस्ट्रेट, गिरफ्तार, उत्पीड़न, विशेष, अनुसंधान, संरक्षण
(ख) रेखांकित शब्दों के विरूद्धार्थी शब्द लिखकर वाक्य बनाइए:
(अ) प्रश्न: दोषी व्यक्ति को दण्ड मिलता है।
उत्तर: विरूद्धार्थी शब्द: निर्दोष
वाक्य: निर्दोष व्यक्ति को दण्ड नहीं मिलता है।
(ब) प्रश्न: सज्जनों का सभी सम्मान करते हैं।
उत्तर:विरूद्धार्थी शब्द: दुष्ट
वाक्य: दुष्टों का कोई सम्मान नहीं करता।
(स) प्रश्न: अपराधी जितने दूर हों उतना अच्छा।
उत्तर:विरूद्धार्थी शब्द: सज्जन
वाक्य: सज्जन जितने पास हों उतना अच्छा।
(द) प्रश्न: मैं आज कक्षा में उपस्थित रहूँगा।
उत्तर:विरूद्धार्थी शब्द: अनुपस्थित
वाक्य: मैं आज कक्षा में अनुपस्थित रहूँगा।
(ग) उदाहरण के अनुसार ई प्रत्यय लगाकर नए शब्द लिखिए:
उत्तर:
मूल शब्द | प्रत्यय | नए शब्द |
---|---|---|
अपराध | ई | अपराधी |
पाप | ई | पापी |
दान | ई | दानी |
सहयोग | ई | सहयोगी |
प्राण | ई | प्राणी |
अब करने की बारी
1. प्रश्न: पुलिस द्वारा नागरिक सुरक्षा के लिए किए जाने वाले कार्यों की सूची बनाइए।
उत्तर: छात्रों को पुलिस द्वारा नागरिक सुरक्षा के लिए किए जाने वाले कार्यों जैसे अपराधियों को पकड़ना, कानून व्यवस्था बनाए रखना, और नागरिकों को संरक्षण प्रदान करना आदि की सूची बनानी चाहिए।
2.प्रश्न: शिक्षक से जानकारी प्राप्त कर किसी प्रसिद्ध पुलिस अधिकारी के विशिष्ट कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: छात्रों को शिक्षक से जानकारी लेकर किसी प्रसिद्ध पुलिस अधिकारी के विशिष्ट कार्यों का उल्लेख करना चाहिए।
3.प्रश्न: किसी निकट के पुलिस थाने में जाकर पुलिस की कार्यवाही अथवा प्रक्रिया को समझिए।
उत्तर: छात्रों को निकट के पुलिस थाने में जाकर पुलिस की कार्यवाही और प्रक्रिया को समझना चाहिए।
Leave a Reply