Short Questions
प्रश्न: आर्थिक विकास से क्या आशय है?
उत्तर: राष्ट्रीय आय और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि।
प्रश्न: प्रति व्यक्ति आय कैसे निकाली जाती है?
उत्तर: राष्ट्रीय आय को देश की जनसंख्या से भाग देकर।
प्रश्न: भारत की अर्थव्यवस्था का आधार क्या है?
उत्तर: कृषि।
प्रश्न: कृषि का सकल घरेलू उत्पाद में कितना योगदान है?
उत्तर: 26 प्रतिशत।
प्रश्न: आत्मनिर्भर कृषि क्या है?
उत्तर: छोटी जोतों पर पारंपरिक औजारों से की जाने वाली कृषि, जो परिवार के उपभोग के लिए होती है।
प्रश्न: खरीफ फसलों का उदाहरण दीजिए।
उत्तर: धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, कपास।
प्रश्न: औद्योगिक विकास से क्या लाभ होता है?
उत्तर: रोजगार मिलता है और कृषि पर निर्भरता कम होती है।
प्रश्न: कुटीर उद्योगों में कौन-से कार्य शामिल हैं?
उत्तर: खिलौने, लिफाफे, पापड़, चटाई, मसाले बनाना आदि।
प्रश्न: जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारण क्या है?
उत्तर: निर्धनता और अशिक्षा।
प्रश्न: भ्रष्टाचार क्या है?
उत्तर: अपने हित में कार्य कराने के लिए पैसे या वस्तु देना।
Long Questions
प्रश्न: आर्थिक विकास में कृषि किस प्रकार सहायक है?
उत्तर: कृषि रोजगार, खाद्यान्न और उद्योगों के लिए कच्चा माल प्रदान करती है। इससे किसानों की आय बढ़ती है और जीवन स्तर सुधरता है।
प्रश्न: खनिज आधारित उद्योगों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: ये उद्योग लोहा-इस्पात, सीमेंट, एल्यूमीनियम, रसायन आदि बनाते हैं। इनमें भारी कच्चे माल जैसे लौह अयस्क, कोयला और चूना पत्थर का उपयोग होता है।
प्रश्न: मुख्य आर्थिक समस्याओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर: जनसंख्या वृद्धि, निर्धनता, बेरोजगारी, मूल्यवृद्धि और भ्रष्टाचार प्रमुख समस्याएँ हैं। ये विकास में बाधा डालती हैं और जीवन स्तर को प्रभावित करती हैं।
प्रश्न: पंचवर्षीय योजनाओं का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: नियोजित विकास, संसाधनों का अधिकतम उपयोग और लाभ का न्यायोचित वितरण। ये योजनाएँ कृषि और उद्योगों के उत्पादन को बढ़ाती हैं।
प्रश्न: ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना क्या है?
उत्तर: यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार के एक वयस्क को 100 दिन का रोजगार प्रदान करती है। इसे 2010 तक देश के 600 जिलों में लागू किया गया।
Leave a Reply