1.स्थिति एवं विस्तार
2. उत्तर अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है।
3. अक्षांशीय विस्तार : 10° उत्तर – 80° उत्तर।
4. देशांतर विस्तार : 20° पश्चिम – 170° पश्चिम।
5. उत्तर-दक्षिण लम्बाई : लगभग 7200 किमी।
6. पूर्व-पश्चिम चौड़ाई : लगभग 6400 किमी।
7. कुल क्षेत्रफल : 2 करोड़ 49 लाख वर्ग किमी।
8. आकार : त्रिभुजाकार।
9. चारों ओर महासागर :
- उत्तर – आर्कटिक महासागर
- पूर्व – अटलांटिक महासागर
- पश्चिम – प्रशांत महासागर
- दक्षिण – दक्षिण अमेरिका (पनामा नहर से जुड़ा)
2. धरातलीय स्वरूप (तीन भाग)
1. पश्चिमी पर्वतीय प्रदेश (कार्डिलेरा)
- अलास्का से मैक्सिको तक।
- मुख्य पर्वत श्रेणियाँ : रॉकी, सियेरा नेवाडा, तटीय श्रेणियाँ।
- ग्रेट बेसिन और कोलोरेडो का पठार।
- प्रसिद्ध घाटी : ग्रेट केनियन (कोलोरेडो नदी द्वारा निर्मित)।
- सबसे ऊँचा शिखर : माउंट मैकिन्ले (6194 मी., अलास्का)।
- सबसे नीचा भाग : डेथवैली (-86 मी.)।
2.पूर्वी उच्च भूमि
- प्राचीन अपरदित पठार।
- मुख्य : लेब्रेडोर पठार (उत्तर-पूर्व) और एपलाचियन पठार (दक्षिण-पूर्व)।
- ऊँचाई : 450 – 2000 मी.
- खनिज संपदा से समृद्ध।
3. मध्यवर्ती निम्न भूमि
- रॉकी और अप्लेशियन पर्वतों के बीच।
- उत्तर में : केनेडियन शील्ड (प्राचीनतम भू-खण्ड)।
- दक्षिण में : प्रेयरी का मैदान (उपजाऊ घासभूमि)।
- झीलें : महान झीलें – सुपीरियर, मिशिगन, ह्यूरॉन, इरी, ओन्टेरियो।
- प्रसिद्ध : नियाग्रा जलप्रपात (इरी और ओन्टेरियो झीलों के बीच)।
3. अपवाह तंत्र (नदी प्रणालियाँ)
रॉकी पर्वत – मुख्य जल विभाजक।
1. पश्चिमी प्रवाह : यूकोन, कोलम्बिया, फ्रेजर, कोलोरेडो → प्रशांत महासागर।
2. पूर्वी प्रवाह : मिसीसिपी-मिसौरी, सेंट लारेन्स, रियो-ग्रान्डे → अटलांटिक महासागर।
3. उत्तरी प्रवाह : मैकेंजी, चर्चिल, नेलसन → आर्कटिक महासागर।
4. जलवायु
प्रभावित करने वाले कारक –
1. अक्षांशीय विस्तार (दक्षिण गर्म, मध्य शीतोष्ण, उत्तर ध्रुवीय शीत)।
2. धरातलीय विविधता (कार्डिलेरा वर्षा रोकता है, प्रेयरी में कम वर्षा)।
3. स्थाई हवाएँ (ध्रुवीय ठंडी और दक्षिणी गर्म हवाओं का प्रभाव)।
4. समुद्री धाराएँ (गर्म धाराएँ – गल्फस्ट्रीम, अलास्का; ठंडी धाराएँ – लेब्रेडोर, कैलिफोर्निया)।
5.वर्षा मुख्यतः ग्रीष्म ऋतु में।
6.कम वर्षा वाले क्षेत्र : प्रेयरी मैदान और एरिज़ोना मरुस्थल।
7. अधिक वर्षा वाले क्षेत्र :
- मध्य अमेरिका व दक्षिण-पूर्वी तट।
- पश्चिमी तट (ब्रिटिश कोलम्बिया)।
- कैरेबियन द्वीप समूह।
5. वनस्पति एवं वन्य प्राणी
- टुंड्रा प्रदेश (उत्तर) → काई, लिचेन, छोटी झाड़ियाँ; मुख्य पशु – रेनडियर।
- कोणधारी वन → चीड़, फर, स्प्रूस; कनाडा लकड़ी के लिए प्रसिद्ध; पशु – भालू, लोमड़ी, भेड़िया।
- प्रेयरी मैदान → घासभूमि, बाइसन पशु, कृषि और पशुपालन।
- मरुस्थलीय भाग (एरिज़ोना) → नागफनी, काँटेदार झाड़ियाँ।
- भूमध्यसागरीय वनस्पति (कैलिफोर्निया) → ओक, जैतून, रेडवुड, फलोत्पादन प्रसिद्ध।
- उष्ण-शीतोष्ण पर्णपाती वन (दक्षिण) → कठोर लकड़ी के वृक्ष
Leave a Reply