1.स्थिति और विस्तार
1. स्थान: दक्षिण अमेरिका उत्तर अमेरिका के दक्षिण में, प्रशांत महासागर (पश्चिम), अटलांटिक महासागर (पूर्व), और कैरेबियन सागर (उत्तर) से घिरा है।
2. क्षेत्रफल: 1,75,40,000 वर्ग कि.मी., विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप।
3. विस्तार:
- अक्षांश: 12° उत्तर से 55° दक्षिण।
- देशांतर: 35° पश्चिम से 81° पश्चिम।
- लंबाई: उत्तर से दक्षिण 6,640 कि.मी., पश्चिम से पूर्व 5,150 कि.मी।
4. पनामा नहर: उत्तर-पश्चिम में पनामा को अलग करती है, जलमार्ग को छोटा करती है।
5. लैटिन अमेरिका: दक्षिण अमेरिका, मध्य अमेरिका, मैक्सिको और वेस्टइंडीज को मिलाकर कहते हैं, क्योंकि यहाँ लैटिन भाषा बोलने वाले यूरोपीय बसे थे।
2.धरातलीय बनावट
दक्षिण अमेरिका को चार भौतिक विभागों में बाँटा गया है:
1. पश्चिमी तटीय पट्टी:
- प्रशांत महासागर और एण्डीज पर्वतमाला के बीच संकरी मैदानी पट्टी।
- अटाकामा मरूस्थल: विश्व का सबसे शुष्क गर्म मरूस्थल।
2. पश्चिमी पर्वतमाला (एण्डीज):
- लंबाई: 7,250 कि.मी., कैरेबियन सागर से दक्षिणी छोर तक।
- विश्व की दूसरी सबसे ऊँची पर्वतमाला (हिमालय के बाद)।
- वलित पर्वत: पृथ्वी की आंतरिक शक्तियों से बने।
- अकांका गुआ: सबसे ऊँचा शिखर (6,960 मीटर)।
- कोटोपेक्सी: विश्व का सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी (इक्वेडोर)।
- टीटीकाका झील: विश्व की सबसे ऊँची झील (8,540 वर्ग कि.मी.), बोलीविया के अन्तः पर्वतीय पठार पर।
- नदियाँ: अमेजन, ओरिनीको, पिल्कोमायो, कोलोरेडो।
3. मध्यवर्ती मैदान:
- लानोस: ओरिनीको नदी से बना, गुयाना पठार के उत्तर में। एंजिल जलप्रपात (979 मीटर) यहाँ है।
- सेल्वास: अमेजन नदी और सहायक नदियों से बना, ब्राजील की उच्च भूमि के उत्तर में। अमेजन विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी (6,280 कि.मी.) और सबसे अधिक जल ले जाने वाली नदी।
- लाप्लाटा: पराना, पराग्वे, उरूग्वे नदियों से बना बेसिन।
4. पूर्वी उच्च भूमि:
- गुयाना पठार: अमेजन और ओरिनीको बेसिन के बीच जल विभाजक।
- ब्राजील पठार: सबसे बड़ा, नदियों से घिसा हुआ।
- पैटेगोनिया पठार: शुष्क मरूस्थल, वर्षा की कमी।
3. जलवायु
- उष्ण कटिबंध: अधिकांश भाग गर्म, उच्च तापमान।
- अमेजन घाटी: विषुवतीय जलवायु, उष्ण और आर्द्र, 100-200 से.मी. से अधिक वर्षा।
- मध्यवर्ती भाग (दक्षिणी ब्राजील, पराग्वे, उत्तरी अर्जेंटीना): ग्रीष्म में 50-100 से.मी. वर्षा, शीत में शुष्क।
- अटाकामा मरूस्थल: गर्म और शुष्क, बहुत कम वर्षा।
- मध्य चिली: भूमध्यसागरीय जलवायु, शीत में 100 से.मी. से अधिक वर्षा, गर्मी शुष्क।
- दक्षिणी चिली: महासागरीय जलवायु, साल भर वर्षा।
- पैटेगोनिया मरूस्थल: शीत और शुष्क, वृष्टि छाया क्षेत्र (पछुआ पवनों से वर्षा रुकती है)।
4. वनस्पति और जीव-जंतु
1. अमेजन बेसिन (सेल्वास वन):
- विश्व का सबसे बड़ा वर्षा वन, उष्ण और आर्द्र जलवायु।
- वृक्ष: रबड़, हार्डवुड, हीविया, सिनकोना (कुनेन), रोजवुड, कार्नोवा ताड़ (मोम), वाल्सा (सबसे हल्की लकड़ी)।
- जीव-जंतु: 2,500 मछली प्रजातियाँ, 1,500 पक्षी, गैलेपैगास कछुआ (272 कि.ग्रा.), ऐनाकोंडा (10 मीटर), मकड़ा और गिलहरी बन्दर, दलदली हिरण, दरयाई घोड़ा, मगरमच्छ।
2. सवाना घास के मैदान:
- लानोस: ओरिनीको घाटी में।
- पंपास: दक्षिणी ब्राजील में, पशुपालन और भेड़पालन।
- ग्रानचाको: उत्तरी अर्जेंटीना, पश्चिमी पराग्वे, घने वन और घास के मैदान।
- जीव-जंतु: ऐंट ईटर, प्यूमा, जैगुआर, कैंडोर (सबसे बड़ा शिकारी पक्षी)।
- अटाकामा मरूस्थल: नागफनी, कंटीली झाड़ियाँ।
- मध्य चिली: सदाबहार वन (ओक, अखरोट, चेस्टनट, अंजीर)।
- दक्षिणी चिली: शीतोष्ण मिश्रित वन (चीड़, बीच)।
- पैटेगोनिया: शुष्कता के कारण वनस्पति और जीव-जंतुओं की कमी।
Leave a Reply