1. कृषि
1. महाद्वीप का केवल 10% भूमि कृषि योग्य है।
2. उपजाऊ क्षेत्र – अर्जेन्टाइना, उरुग्वे और मध्य चिली।
3. प्रमुख खाद्यान्न – गेहूँ और मक्का।
- गेहूँ – अर्जेन्टाइना, चिली।
- मक्का – ब्राजील, अर्जेन्टाइना।
4. प्रमुख नगदी फसलें – कॉफी, गन्ना, कोको, केला।
- ब्राजील – कॉफी और गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक।
- इक्वेडोर – केले का सबसे बड़ा उत्पादक।
- कपास – ब्राजील, अर्जेन्टाइना, पराग्वे, पेरू।
5. अन्य फसलें – आलू, तम्बाकू, रबर, सोयाबीन, फल।
6. ब्राजील को ‘कॉफी का घर’ कहा जाता है।
2. पशुपालन एवं भेड़पालन
- विस्तृत घासभूमियों (पंपास व लानोज) में पशुपालन।
- प्रमुख क्षेत्र – अर्जेन्टाइना, उरुग्वे, बोलीविया, पराग्वे, वेनेजुएला।
- प्रमुख पशु – गाय, बैल, भेड़, बकरी, घोड़े, सूअर।
- उत्पाद – दूध, मांस, ऊन, चमड़ा (निर्यात भी होता है)।
- अर्जेन्टाइना – सबसे बड़ा पशुपालक देश।
- उरुग्वे – ऊन उत्पादन में विश्व में दूसरा स्थान।
3. मत्स्य उद्योग
- महाद्वीप चारों ओर से समुद्र से घिरा है।
- प्रशांत तट पर सबसे अधिक मछली (विशेषकर पेरू)।
- पेरू – विश्व का प्रमुख मछली उत्पादक व निर्यातक।
- दक्षिण अमेरिका से विश्व की कुल मछली का लगभग 1/5 भाग मिलता है।
4. वन एवं वनोद्योग
1. अमेजन बेसिन – घने वर्षावन, अनेक प्रकार की लकड़ियाँ।
2. कठिनाई – दलदली भूमि व परिवहन साधनों की कमी।
प्रमुख वन उत्पाद –
- कार्नोबा ताड़ वृक्ष – मोम (पॉलिश, मोमबत्ती)।
- सिनकोना वृक्ष – कुनैन (दवा)।
- चिकिल वृक्ष – चुइंगम।
- रबर वृक्ष – अमेजन घाटी (रबर उत्पादन)।
3. चिली – ओक, अखरोट, चीड़, बीच आदि लकड़ी (फर्नीचर)।
5. खनिज एवं ऊर्जा संसाधन
1. दक्षिण अमेरिका खनिजों से समृद्ध।
प्रमुख खनिज उत्पादन –
- लोहा – ब्राजील, चिली, पेरू, वेनेजुएला।
- ताँबा – चिली (विश्व का सबसे बड़ा उत्पादक), पेरू, अर्जेन्टाइना।
- बाक्साइट – ब्राजील, गयाना।
- पेट्रोलियम – वेनेजुएला, ब्राजील, अर्जेन्टाइना, इक्वेडोर।
- सोना – ब्राजील, अर्जेन्टाइना, कोलम्बिया।
- चाँदी – पेरू (विश्व का बड़ा उत्पादक)।
- मैंगनीज – ब्राजील, वेनेजुएला।
- हीरा – गयाना, वेनेजुएला।
6. उद्योग
- प्रमुख उद्योग – लोहा-इस्पात, मोटरगाड़ी, पोत निर्माण, कृषि यंत्र, चीनी, कपड़ा, कागज, रसायन।
- ब्राजील – सबसे बड़ा औद्योगिक देश।
- प्रमुख औद्योगिक नगर – साओ पाओलो, सेंटोस, रियो डी जनेरो।
7. यातायात एवं व्यापार
- पर्वतीय व वन क्षेत्रों में यातायात का विकास बहुत कम।
- अर्जेन्टाइना – रेलमार्गों की सबसे अधिक लम्बाई।
- ट्रांस-एंडियन रेलमार्ग (अर्जेन्टाइना से चिली) – ऊँचाई वाला प्रसिद्ध रेलमार्ग।
- प्रमुख बंदरगाह – रियो डी जनेरो, सेंटोस, ब्यूनस आयर्स, मांटेवीडियो, वालपेराइजो।
- प्रमुख निर्यात – कॉफी, कपास, गन्ना, लकड़ी, ऊन, मांस, चमड़ा, बाक्साइट, केला।
- प्रमुख आयात – मशीनें, उपकरण, दवाइयाँ, वस्त्र, वाहन, खाद्यान्न।
8. जनजीवन
- दक्षिण अमेरिका में 15 देश।
- कुल जनसंख्या – लगभग 37 करोड़।
- आधी जनसंख्या केवल ब्राजील में।
- सबसे घनी आबादी – इक्वेडोर (47 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)।
- जातीय समूह – अमेरिकी, इंडियन, अश्वेत, यूरोपीय, मेस्टीजो (सबसे अधिक)।
- भाषाएँ – पुर्तगाली, स्पेनिश, अंग्रेजी, जर्मन, इटालियन, हिन्दी (सूरीनाम में)।
- धर्म – अधिकांश ईसाई (मुख्यतः रोमन कैथोलिक)।
Leave a Reply