भारत की विदेश नीति एवं पड़ोसी देशों से सम्बन्ध
1.विदेश नीति क्या है?
- विदेश नीति एक राष्ट्र द्वारा दूसरे राष्ट्रों के साथ अपने संबंधों के लिए अपनाए गए सिद्धांतों का समूह है।
- इसका उद्देश्य – राष्ट्रीय हितों की पूर्ति एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को स्थिर करना।
- यह स्थायी नीति होती है जो राष्ट्र के जीवन मूल्यों पर आधारित रहती है।
2.भारत की विदेश नीति
- भारत की विदेश नीति पर सांस्कृतिक अतीत, स्वतंत्रता आंदोलन, गांधीजी के विचार और कांग्रेस की वैदेशिक पहुँच का प्रभाव।
- भारत विश्व में शांति और मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित करने का पक्षधर रहा है।
3.भारत की विदेश नीति के लक्ष्य
- भारत को विश्व की प्रभावशाली शक्ति बनाना।
- औद्योगिक विकास हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त करना।
- उपनिवेशवाद और साम्राज्यवाद का विरोध करना।
- एशिया और अफ्रीका के स्वतंत्रता आंदोलनों का समर्थन करना।
- राष्ट्रमंडल देशों से संबंध बनाए रखना।
- राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करना।
- वैदेशिक व्यापार का विकास करना।
- प्रवासी भारतीयों के हितों की रक्षा करना।
- एशियाई-अफ्रीकी देशों को संगठित करना।
- संयुक्त राष्ट्र संघ का सहयोग करना।
4.विदेश नीति के निर्धारक तत्व
- भौगोलिक तत्व – भारत का विशाल आकार, समुद्री व पर्वतीय सीमाएँ।
- गुटनिरपेक्षता – पूँजीवाद व साम्यवाद दोनों गुटों से दूर रहना।
- ऐतिहासिक परम्पराएँ – भारत सदैव शांतिप्रिय रहा है, प्रभुत्व स्थापित नहीं किया।
- राष्ट्रीय हित – विदेश नीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा।
5.विदेश नीति के प्रमुख सिद्धांत
1. गुटनिरपेक्षता – किसी गुट का हिस्सा न बनकर शांति बनाए रखना।
2. साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद का विरोध – ब्रिटिश दासता के कारण भारत हमेशा उपनिवेशवाद का विरोध करता है।
3. नस्लीय भेदभाव का विरोध – दक्षिण अफ्रीका की रंगभेद नीति और नाजीवाद का विरोध।
4. पंचशील सिद्धांत (भारत-चीन संधि, 1954) –
- प्रादेशिक अखण्डता और संप्रभुता का आदर।
- अनाक्रमण।
- आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करना।
- समानता और पारस्परिक लाभ।
- शांतिपूर्ण सहअस्तित्व।
5. विश्व शांति का समर्थन – संयुक्त राष्ट्र की संस्थाओं (ILO, UNICEF, FAO, UNESCO) से जुड़ाव।
6. निःशस्त्रीकरण का समर्थन – हथियारों की होड़ रोकना और उनका नाश।
7. परमाणु नीति – युद्ध हेतु परमाणु प्रयोग का विरोध, परंतु पक्षपाती संधियों का भी विरोध।
8. सार्क से सहयोग – भारत, नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, मालदीव के साथ संगठन।
6.पड़ोसी देशों से संबंध
1. भारत और चीन
- प्राचीन काल से बौद्ध धर्म और विद्वानों के माध्यम से संबंध।
- 1949 – चीन में साम्यवादी शासन आने पर भारत ने समर्थन किया।
- 1954 – पंचशील समझौता।
- 1962 – चीन ने भारत पर आक्रमण किया → संबंध बिगड़े।
- 1976 के बाद पुनः राजनयिक संबंध स्थापित हुए।
- आज व्यापार व राजनीतिक समझौते हुए, पर सीमा विवाद अब भी बाकी है।
2. भारत और नेपाल
- सांस्कृतिक व धार्मिक संबंध (सीता जन्मभूमि, गौतम बुद्ध, पशुपतिनाथ मंदिर)।
- भारत ने नेपाल को आर्थिक सहयोग दिया – महेन्द्र मार्ग (204 किमी राजमार्ग), अस्पताल, तकनीकी सहायता।
- 1950 – व्यापारिक संधि, सुरक्षा सहयोग।
- दोनों देशों के नागरिक स्वतंत्र रूप से आ-जा सकते हैं।
- 2006 – नेपाल में राजशाही समाप्त, लोकतंत्र स्थापित।
3. भारत और भूटान
- सांस्कृतिक और धार्मिक संबंध (बौद्ध धर्म, पद्मसम्भव)।
- 1910 – ‘सिनचुला संधि’ और 1949 – ‘भारत-भूटान संधि’।
- भारत भूटान की रक्षा और विकास में सहयोग करता है।
- थिम्पू का आधुनिकीकरण, सीमेंट संयंत्र और विद्युत परियोजनाएँ भारत की सहायता से।
4. भारत और पाकिस्तान
- 1947 विभाजन के बाद लगातार विवाद।
- कश्मीर मुद्दा – 1947, 1965, 1971 और 1999 (कारगिल) युद्ध।
- भारत की नीति – वार्ता और समझौते से समस्या सुलझाना।
- सांस्कृतिक, खेल, पत्रकारिता, व्यापार में कुछ सहयोग।
- पाकिस्तान का आतंकवाद को बढ़ावा देना भारत के लिए समस्या।
5. भारत और बांग्लादेश
- पहले पूर्वी पाकिस्तान, 1971 में स्वतंत्रता प्राप्त।
- भारत ने स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- 1972 – 25 वर्षीय मैत्री संधि।
- विवाद – फरक्का बाँध, घुसपैठ, चकमा आदिवासी, आतंकवाद।
- भारत सदैव अच्छे संबंध बनाने का प्रयास करता है।
6. भारत और श्रीलंका
- प्राचीन धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध (अशोक के पुत्र महेन्द्र और पुत्री संघमित्रा द्वारा बौद्ध धर्म प्रचार)।
- 1948 – स्वतंत्रता प्राप्ति, भारत ने समर्थन किया।
- समस्या – प्रवासी भारतीय (तमिल मूल के लोग) और तमिल अलगाववादी आंदोलन।
- 1987 – भारत ने श्रीलंका को सहायता हेतु शांति सेना भेजी।
7. भारत और म्यांमार (बर्मा)
- पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंध।
- व्यापारिक समझौते हुए।
- 1987 – नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सहयोग।
- वर्तमान में सामान्य और मैत्रीपूर्ण संबंध।
Leave a Reply