1. कृषि
केवल 4% भूमि पर खेती होती है।
प्रमुख खेती क्षेत्र – दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व व पूर्वी तटीय मैदान।
मुख्य फसल – गेहूँ (निर्यात भी होता है)।
गेहूँ के प्रमुख क्षेत्र – डाउन्स का मैदान, तटीय पश्चिमी-दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैण्ड का कैंटरबरी मैदान।
अन्य फसलें – जौ, जई, मक्का, गन्ना, तम्बाकू, कपास।
फल –
- उत्तर के उष्णकटिबंधीय भाग – अनानास, केला, पपीता।
- दक्षिण के भूमध्यसागरीय भाग – सेब, नाशपाती, नींबू, अंगूर (अंगूर से शराब बनाकर निर्यात)।
2. पशुपालन
विश्व प्रसिद्ध – दूध, मक्खन, पनीर, मांस व ऊन के लिए।
भेड़पालन –
- संसार में सबसे अधिक भेड़ें (लगभग 18 करोड़)।
- प्रमुख क्षेत्र – मरे-डार्लिंग क्षेत्र, न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, क्वीन्सलैण्ड, न्यूजीलैण्ड।
- प्रमुख नस्ल – मेरीनो भेड़ (सबसे अच्छी ऊन)।
- बड़े-बड़े फार्म हाउस = भेड़पालन केंद्र।
- यहाँ काम करने वाले मजदूर – जेकारू।
ऑस्ट्रेलिया – संसार का सबसे बड़ा ऊन उत्पादक व निर्यातक देश।
3. खनिज संपदा
- प्रमुख खनिज – लौह अयस्क, बाक्साइट, मैंगनीज, सोना, चाँदी, यूरेनियम, थोरियम, ताँबा, टिन।
- प्रसिद्ध सोने की खदानें – कालगूर्ली व कुलगार्डी (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया)।
- बाक्साइट – एल्युमीनियम निर्माण हेतु।
- विशेष खनिज – ओपल (दूधिया पत्थर, आभूषणों में प्रयोग)।
4. ऊर्जा संसाधन
- प्रमुख स्रोत – कोयला, खनिज तेल, प्राकृतिक गैस।
- कोयला – न्यूसाउथवेल्स, क्वीन्सलैण्ड, न्यूजीलैण्ड।
- तेल व गैस – पश्चिमी तट व डाउन्स क्षेत्र।
5. उद्योग
- आधुनिक तकनीक से तीव्र विकास।
- प्रमुख उद्योग – लोहा-इस्पात, कृषि मशीनें, मोटर गाड़ियाँ, विद्युत उपकरण, रसायन, कागज, जलयान, तेलशोधन।
- खाद्य उद्योग – ऊन, वस्त्र, मक्खन, पनीर, दूध पाउडर, मांस, फल डिब्बाबंदी।
- प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र – न्यूसाउथवेल्स, विक्टोरिया, न्यूजीलैण्ड।
- प्रमुख औद्योगिक नगर – सिडनी, मेलबोर्न, एडिलेड, वेलिंगटन।
6. यातायात
रेलमार्ग –
- सबसे बड़ा रेलमार्ग – ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलवे (पर्थ से सिडनी, 4000 किमी)।
सड़क मार्ग – प्रमुख सड़कें कामनवेल्थ महामार्ग कहलाती हैं।
वायु परिवहन – दूरदराज़ क्षेत्रों के लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण।
बंदरगाह – अधिकांश राजधानी नगर समुद्र तट पर।
7. जनसंख्या
विश्व का सबसे विरल जनसंख्या वाला महाद्वीप (औसत घनत्व 3 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी)।
सघन जनसंख्या – दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम व पूर्वी तटीय भाग।
मूल निवासी –
- ऑस्ट्रेलिया – अबोरिजिनल।
- न्यूजीलैण्ड – मावरी।
हथियार – बूमरैंग (मारने के बाद वापस लौटने वाला)।
पूजा स्थल – युलुरू (लाल चट्टान समूह)।
8. प्रमुख नगर व बंदरगाह
- प्रमुख नगर – सिडनी, मेलबोर्न, पर्थ, एडिलेड, ब्रिस्बेन, होबार्ट, वेलिंगटन।
- सिडनी – सबसे बड़ा नगर और प्रमुख बंदरगाह।
- केनबरा – राजधानी।
- निर्यात – ऊन, गेहूँ, मांस, खनिज, दुग्ध पदार्थ।
Leave a Reply