Short Questions
प्रश्न: भारत में कितने प्रतिशत लोग कृषि पर निर्भर हैं?
उत्तर: लगभग 70 प्रतिशत।
प्रश्न: मध्यप्रदेश की मुख्य फसलों के नाम बताइए।
उत्तर: गेहूँ, सरसों, चना, सोयाबीन, मूँगफली।
प्रश्न: खेत की तैयारी के लिए कौन-सी प्रक्रियाएँ अपनाई जाती हैं?
उत्तर: जुताई, हेरोइंग, समतलीकरण।
प्रश्न: जुताई का मुख्य कार्य क्या है?
उत्तर: मिट्टी को पलटना और ढेले बनाना।
प्रश्न: स्वस्थ बीज की अंकुरण क्षमता कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: 70-90 प्रतिशत।
प्रश्न: बुआई के लिए किन यंत्रों का उपयोग होता है?
उत्तर: दुफन और सीड ड्रिल।
प्रश्न: छिटकवां विधि से कौन-सी फसलों की बुआई की जाती है?
उत्तर: ज्वार, बाजरा, मक्का, बरसीम।
प्रश्न: खाद किसे कहते हैं?
उत्तर: पौधों और जानवरों के अपशिष्ट से बने कार्बनिक पदार्थ।
प्रश्न: उर्वरकों के उदाहरण क्या हैं?
उत्तर: यूरिया, अमोनियम सल्फेट, सुपर फॉस्फेट।
प्रश्न: सिंचाई के प्रमुख स्रोत क्या हैं?
उत्तर: कुआँ, नदी, नहर, तालाब, झील।
प्रश्न: खरपतवार नाशी का छिड़काव कब करना चाहिए?
उत्तर: खरपतवार के पुष्पण और बीज बनने से पहले।
प्रश्न: फसल की कटाई के लिए बड़े स्तर पर कौन-सा यंत्र उपयोग होता है?
उत्तर: कम्बाइन हार्वेस्टर।
प्रश्न: अनाज भण्डारण के लिए किन चीजों का उपयोग होता है?
उत्तर: जूट के बोरों, धातु के पात्र, साइलो।
प्रश्न: दूध को सम्पूर्ण आहार क्यों माना जाता है?
उत्तर: इसमें प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, खनिज लवण होते हैं।
प्रश्न: मधुमक्खी पालन से क्या प्राप्त होता है?
उत्तर: शहद।
Long Questions
प्रश्न: जुताई और हेरोइंग में क्या अंतर है?
उत्तर: जुताई में मिट्टी को पलटकर ढेले बनाए जाते हैं। हेरोइंग में ढेलों और फसल अवशेषों को तोड़कर मिट्टी को भुरभुरा बनाया जाता है।
प्रश्न: शुद्ध बीज की पहचान कैसे की जाती है?
उत्तर: बीज को पानी में डालकर देखते हैं, स्वस्थ बीज डूब जाते हैं। कमजोर और अशुद्ध बीज पानी में तैरते हैं।
प्रश्न: बुआई की छिटकवां विधि क्या है?
उत्तर: इसमें बीजों को खेत में छितराकर बोया जाता है। यह समय और श्रम बचाता है, लेकिन वैज्ञानिक विधि नहीं है।
प्रश्न: खाद और उर्वरक में क्या अंतर है?
उत्तर: खाद कार्बनिक पदार्थों से बनती है, जैसे गोबर, पत्तियाँ। उर्वरक रासायनिक पदार्थ हैं, जैसे यूरिया, जो विशिष्ट पोषक तत्व प्रदान करते हैं।
प्रश्न: सिंचाई की आवश्यकता क्यों होती है?
उत्तर: पौधों को पोषक तत्व और पानी की आपूर्ति के लिए। यह प्रकाश संश्लेषण और वाष्पोत्सर्जन में भी मदद करता है।
प्रश्न: निंदाई का महत्व क्या है?
उत्तर: निंदाई से खरपतवार हटाए जाते हैं, जो फसल के भोजन और जल को प्रभावित करते हैं। यह मिट्टी में जल और वायु संचरण को भी बेहतर करता है।
प्रश्न: फसलों की रक्षा के लिए क्या उपाय किए जाते हैं?
उत्तर: पक्षियों को भगाने के लिए काक भगोड़ा और ढोल का उपयोग। कीटों के लिए पीड़कनाशी और खरपतवार नाशी का छिड़काव किया जाता है।
प्रश्न: दुग्ध उत्पादन के लिए पशुओं की देखभाल कैसे की जाती है?
उत्तर: पशुओं को पौष्टिक भोजन, स्वच्छ आवास और रोगों से बचाव की जरूरत होती है। नियमित सफाई और टीकाकरण भी आवश्यक है।
प्रश्न: कुक्कुट पालन क्या है और इसके लिए आवास की क्या व्यवस्था होनी चाहिए?
उत्तर: मुर्गी, बतख आदि को अण्डे और मांस के लिए पालना कुक्कुट पालन है। आवास पक्का, हवादार, और सुरक्षित होना चाहिए।
प्रश्न: मत्स्यपालन का उद्देश्य क्या है?
उत्तर: अधिक मछली उत्पादन के लिए तालाबों में मछलियों को पालना। इसमें उचित आहार, स्वच्छता और ऑक्सीजन की व्यवस्था जरूरी है।
Leave a Reply