Short Questions
प्रश्न: पारिस्थितिक तंत्र क्या है?
उत्तर: जीवों और उनके पर्यावरण के बीच परस्पर क्रिया का तंत्र।
प्रश्न: पर्यावरण के मुख्य घटक क्या हैं?
उत्तर: स्थलमण्डल, जलमण्डल, वायुमण्डल और जीवमण्डल।
प्रश्न: पारिस्थितिक तंत्र के दो प्रकार कौन-से हैं?
उत्तर: प्राकृतिक और कृत्रिम (मानव निर्मित)।
प्रश्न: स्थलीय पारिस्थितिक तंत्र का एक उदाहरण बताइए।
उत्तर: घास का मैदान।
प्रश्न: जलीय पारिस्थितिक तंत्र का एक उदाहरण बताइए।
उत्तर: तालाब।
प्रश्न: उत्पादक कौन होते हैं?
उत्तर: हरे पौधे जो भोजन बनाते हैं।
प्रश्न: प्राथमिक उपभोक्ता कौन हैं?
उत्तर: शाकाहारी जीव, जैसे गाय और हिरण।
प्रश्न: द्वितीयक उपभोक्ता का उदाहरण बताइए।
उत्तर: शेर, लोमड़ी।
प्रश्न: अपघटक क्या हैं?
उत्तर: सूक्ष्मजीव जो मृत शरीर को अपघटित करते हैं, जैसे कवक और जीवाणु।
प्रश्न: अजैविक घटक का एक उदाहरण बताइए।
उत्तर: जल, ताप, प्रकाश।
प्रश्न: खाद्य श्रृंखला क्या है?
उत्तर: जीवों के बीच खाद्य ऊर्जा का प्रवाह।
प्रश्न: खाद्य जाल क्या है?
उत्तर: कई खाद्य श्रृंखलाओं का जटिल जाल।
प्रश्न: पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का स्रोत क्या है?
उत्तर: सूर्य।
प्रश्न: सर्वाहारी जीव का एक उदाहरण बताइए।
उत्तर: मनुष्य, कुत्ता।
प्रश्न: जनसंख्या वृद्धि का पारिस्थितिक तंत्र पर क्या प्रभाव है?
उत्तर: भूमि की कमी और प्रकृति में असंतुलन।
Long Questions
प्रश्न: पारिस्थितिक तंत्र के प्रमुख घटक कौन-से हैं?
उत्तर: जैविक घटक (पौधे, जंतु, सूक्ष्मजीव) और अजैविक घटक (जल, ताप, प्रकाश)। ये एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं।
प्रश्न: प्रकाश संश्लेषण क्या है और यह कैसे होता है?
उत्तर: हरे पौधे सूर्य के प्रकाश, पानी और कार्बन डाइऑक्साइड से भोजन बनाते हैं। इस क्रिया में ऑक्सीजन निकलता है।
प्रश्न: अपघटकों का क्या कार्य है?
उत्तर: अपघटक मृत जीवों के शरीर को सरल पदार्थों में तोड़ते हैं। ये पदार्थ पौधों के लिए उपयोगी होते हैं।
प्रश्न: खाद्य श्रृंखला और खाद्य जाल में क्या अंतर है?
उत्तर: खाद्य श्रृंखला एक क्रम में ऊर्जा का प्रवाह दिखाती है। खाद्य जाल कई श्रृंखलाओं का जटिल जाल होता है।
प्रश्न: पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह कैसे होता है?
उत्तर: सूर्य से ऊर्जा पौधों में, फिर शाकाहारी, मांसाहारी और अपघटकों तक एक दिशा में जाती है। प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा कम होती है।
प्रश्न: जलवायु संबंधी कारक क्या हैं?
उत्तर: वायु, ताप, प्रकाश, वर्षा, कोहरा, पाला और आर्द्रता। ये पारिस्थितिक तंत्र को प्रभावित करते हैं।
प्रश्न: पारिस्थितिक तंत्र का महत्व क्या है?
उत्तर: यह पर्यावरण का संतुलन बनाए रखता है। खाद्य श्रृंखला और जाल जीवों की संख्या को नियंत्रित करते हैं।
प्रश्न: जनसंख्या वृद्धि का भूमि और पारिस्थितिक तंत्र पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: बढ़ती जनसंख्या से भूमि कम होती है और वनों की कटाई से प्रकृति में असंतुलन पैदा होता है।
प्रश्न: तालाब के पारिस्थितिक तंत्र को समझाइए।
उत्तर: तालाब में हरे पौधे उत्पादक, छोटी मछलियाँ प्राथमिक उपभोक्ता, बड़ी मछलियाँ द्वितीयक और मगरमच्छ तृतीयक उपभोक्ता हैं।
प्रश्न: जैविक घटकों को कितने भागों में बाँटा गया है और उनके नाम बताइए।
उत्तर: जैविक घटक तीन भागों में बँटे हैं: उत्पादक (हरे पौधे), उपभोक्ता (शाकाहारी, मांसाहारी) और अपघटक (कवक, जीवाणु)।
Leave a Reply