Short Questions
प्रश्न: परमाणु को पदार्थ की किस इकाई के रूप में जाना जाता है?
उत्तर: पदार्थ की मूलभूत इकाई।
प्रश्न: अणु किससे मिलकर बनता है?
उत्तर: दो या दो से अधिक परमाणुओं से।
प्रश्न: प्रोटॉन पर किस प्रकार का आवेश होता है?
उत्तर: धनात्मक आवेश।
प्रश्न: न्यूट्रॉन की खोज किसने की?
उत्तर: चैडविक ने।
प्रश्न: इलेक्ट्रॉन पर किस प्रकार का आवेश होता है?
उत्तर: ऋणात्मक आवेश।
प्रश्न: तत्व किसे कहते हैं?
उत्तर: समान परमाणुओं से बना शुद्ध पदार्थ।
प्रश्न: नाइट्रोजन का प्रतीक क्या है?
उत्तर: N
प्रश्न: सोने का रासायनिक संकेत क्या है?
उत्तर: Au
प्रश्न: समस्थानिक किसे कहते हैं?
उत्तर: एक ही तत्व के ऐसे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान परंतु परमाणु भार भिन्न हो।
प्रश्न: Na⁺ आयन में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं?
उत्तर: 10 इलेक्ट्रॉन।
प्रश्न: Cl⁻ आयन में कितने इलेक्ट्रॉन होते हैं?
उत्तर: 18 इलेक्ट्रॉन।
प्रश्न: डॉल्टन के अनुसार परमाणु को नष्ट किया जा सकता है या नहीं?
उत्तर: नहीं, परमाणु नष्ट नहीं किया जा सकता।
प्रश्न: इलेक्ट्रॉनों का कक्षाओं में वितरण किस नियम से होता है?
उत्तर: 2n² नियम से।
प्रश्न: परमाणु संख्या किससे प्रदर्शित की जाती है?
उत्तर: Z से।
प्रश्न: परमाणु भार किससे प्रदर्शित किया जाता है?
उत्तर: A से।
Long Questions
प्रश्न: महर्षि कणाद ने परमाणु के बारे में क्या बताया?
उत्तर: महर्षि कणाद ने कहा कि पदार्थ को लगातार विभाजित करने पर अंत में सूक्ष्म कण मिलते हैं जिन्हें और विभाजित नहीं किया जा सकता। इन्हें परमाणु कहा गया।
प्रश्न: अणु एवं परमाणु में क्या अंतर है?
उत्तर: परमाणु स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता, जबकि अणु स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है। परमाणु, इलेक्ट्रॉन-प्रोटॉन-न्यूट्रॉन से बना होता है जबकि अणु, परमाणुओं से मिलकर बनता है।
प्रश्न: रदरफोर्ड के प्रयोग से क्या निष्कर्ष निकले?
उत्तर: अधिकांश अल्फा कण सीधे निकल गए जिससे पता चला कि परमाणु का अधिकांश भाग खोखला है और धनावेश केंद्र में नाभिक में होता है।
प्रश्न: नील्स बोर ने इलेक्ट्रॉनों के बारे में क्या बताया?
उत्तर: नील्स बोर ने कहा कि इलेक्ट्रॉन निश्चित कक्षाओं में घूमते हैं और अपनी ऊर्जा खोए बिना परिक्रमा करते रहते हैं।
प्रश्न: परमाणु उदासीन क्यों होता है?
उत्तर: क्योंकि उसमें इलेक्ट्रॉनों की संख्या प्रोटॉनों के बराबर होती है, जिससे आवेश शून्य हो जाता है।
प्रश्न: समस्थानिक का उदाहरण दीजिए।
उत्तर: हाइड्रोजन के समस्थानिक – प्रोटियम (H¹), ड्यूटीरियम (H²), ट्राइटियम (H³) हैं।
प्रश्न: संयोजकता किसे कहते हैं?
उत्तर: किसी परमाणु की दूसरे परमाणु से जुड़ने की क्षमता को संयोजकता कहते हैं, जैसे ऑक्सीजन की संयोजकता 2 होती है।
प्रश्न: आयन बनने की प्रक्रिया समझाइए।
उत्तर: परमाणु से इलेक्ट्रॉन निकलने पर धनायन और इलेक्ट्रॉन जुड़ने पर ऋणायन बनता है।
प्रश्न: मूलक किसे कहते हैं और कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: आवेशित परमाणुओं के समूह को मूलक कहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं – धनात्मक और ऋणात्मक मूलक।
प्रश्न: रासायनिक सूत्र किसे कहते हैं?
उत्तर: किसी यौगिक में उपस्थित तत्वों और उनकी वास्तविक संख्या को प्रतीक द्वारा दर्शाना ही रासायनिक सूत्र कहलाता है।
Leave a Reply