Short Questions
1. भौतिक परिवर्तन क्या है?
उत्तर: जब पदार्थ के केवल भौतिक गुण बदलते हैं और कोई नया पदार्थ नहीं बनता, उसे भौतिक परिवर्तन कहते हैं।
2.रासायनिक परिवर्तन का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर: दूध का फटना।
3.रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ को क्या कहते हैं?
उत्तर: अभिकारक।
4.चूने के पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?
उत्तर: Ca(OH)₂।
5.मोमबत्ती के जलने से कौन सी गैस बनती है?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂)।
6.रासायनिक अभिक्रिया का एक लक्षण बताइए।
उत्तर: रंग परिवर्तन।
7.ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्या है?
उत्तर: वह अभिक्रिया जिसमें ऊष्मा निकलती है।
8. प्रकाश संश्लेषण किस प्रकार की अभिक्रिया है?
उत्तर: ऊष्माशोषी अभिक्रिया।
9.आलू पर आयोडीन डालने से रंग कैसा हो जाता है?
उत्तर: बैंगनी।
10.संतुलित रासायनिक समीकरण क्या है?
उत्तर: जब समीकरण के दोनों ओर परमाणुओं की संख्या बराबर हो।
11.संयोजन अभिक्रिया का एक उदाहरण क्या है?
उत्तर: मैग्नीशियम और ऑक्सीजन से मैग्नीशियम ऑक्साइड बनना।
12.अपघटन अभिक्रिया का एक उदाहरण बताइए।
उत्तर: जल का विद्युत अपघटन।
13. विस्थापन अभिक्रिया में क्या होता है?
उत्तर: अधिक क्रियाशील तत्व कम क्रियाशील तत्व को विस्थापित करता है।
14.उदासीनीकरण अभिक्रिया से क्या बनता है?
उत्तर: लवण और पानी।
15. रेडॉक्स अभिक्रिया में क्या होता है?
उत्तर: ऑक्सीकरण और अपचयन साथ-साथ होते हैं।
Long Questions
1. भौतिक और रासायनिक परिवर्तन में क्या अंतर है?
उत्तर: भौतिक परिवर्तन में केवल पदार्थ के भौतिक गुण बदलते हैं और यह उत्क्रमणीय होता है। रासायनिक परिवर्तन में नया पदार्थ बनता है और यह अनुत्क्रमणीय होता है।
2.रासायनिक अभिक्रिया के पांच लक्षण बताइए।
उत्तर: रंग परिवर्तन, गैस निकलना, अवस्था परिवर्तन, ऊष्मा परिवर्तन, और अवक्षेप बनना। ये लक्षण रासायनिक अभिक्रियाओं को दर्शाते हैं।
3.ऊष्माक्षेपी और ऊष्माशोषी अभिक्रिया में क्या अंतर है?
उत्तर: ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया में ऊष्मा निकलती है, जैसे चूने का पानी बनना। ऊष्माशोषी अभिक्रिया में ऊष्मा अवशोषित होती है, जैसे प्रकाश संश्लेषण।
4.रासायनिक समीकरण क्या है और इसे कैसे लिखते हैं?
उत्तर: रासायनिक समीकरण अभिकारकों और उत्पादों को प्रतीकों और सूत्रों से दर्शाता है। अभिकारक बाईं ओर, उत्पाद दाईं ओर, और तीर से दिशा दिखाई जाती है।
5.संयोजन अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: संयोजन अभिक्रिया में दो या अधिक पदार्थ मिलकर नया पदार्थ बनाते हैं। जैसे, मैग्नीशियम और ऑक्सीजन से मैग्नीशियम ऑक्साइड बनता है।
6.अपघटन अभिक्रिया क्या है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर: अपघटन अभिक्रिया में यौगिक टूटकर सरल पदार्थ बनाता है। जैसे, जल का विद्युत अपघटन से हाइड्रोजन और ऑक्सीजन बनना।
7.विस्थापन अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: विस्थापन अभिक्रिया में अधिक क्रियाशील तत्व कम क्रियाशील तत्व को हटाता है। जैसे, लोहा कॉपर सल्फेट से कॉपर को विस्थापित करता है।
8.उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर: उदासीनीकरण अभिक्रिया में अम्ल और क्षार मिलकर लवण और पानी बनाते हैं। जैसे, सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोक्लोरिक अम्ल से सोडियम क्लोराइड बनता है।
9.रेडॉक्स अभिक्रिया को उदाहरण सहित समझाइए।
उत्तर: रेडॉक्स अभिक्रिया में ऑक्सीकरण और अपचयन साथ-साथ होते हैं। जैसे, कॉपर ऑक्साइड और हाइड्रोजन से कॉपर और पानी बनता है।
10. चूने का पानी कार्बन डाइऑक्साइड से दूधिया क्यों हो जाता है?
उत्तर: चूने का पानी (Ca(OH)₂) कार्बन डाइऑक्साइड से क्रिया करके कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO₃) बनाता है। यह कैल्शियम कार्बोनेट दूधिया रंग देता है।
Leave a Reply