Short Questions
1. प्रकाश का अपवर्तन क्या है?
उत्तर: प्रकाश की किरण का एक माध्यम से दूसरे में जाने पर मार्ग से विचलित होना।
2.विरल माध्यम और सघन माध्यम में क्या अंतर है?
उत्तर: विरल माध्यम का घनत्व कम और सघन माध्यम का घनत्व अधिक होता है।
3.अपवर्तनांक का क्या मतलब है?
उत्तर: यह एक माध्यम में प्रकाश की चाल का दूसरे माध्यम की चाल से अनुपात है।
4.हवा में प्रकाश की चाल कितनी होती है?
उत्तर: लगभग 3 × 10⁸ मीटर/सेकंड।
5.प्रिज्म में श्वेत प्रकाश के गुजरने पर क्या होता है?
उत्तर: वह सात रंगों में विभाजित हो जाता है।
6.वर्ण विक्षेपण क्या है?
उत्तर: श्वेत प्रकाश का अपने अवयवी रंगों में बंटना।
7.उत्तल लैंस की क्या विशेषता है?
उत्तर: यह बीच में मोटा और किनारों पर पतला होता है।
8.अवतल लैंस प्रकाश किरणों को कैसे प्रभावित करता है?
उत्तर: यह प्रकाश किरणों को फैला देता है।
9.आवर्धक लैंस क्या है?
उत्तर: छोटी वस्तुओं को बड़ा दिखाने वाला उत्तल लैंस।
10.संयुक्त सूक्ष्मदर्शी में कौन-से लैंस होते हैं?
उत्तर: अभिदृश्यक लैंस और नेत्रिका लैंस।
11.दूरदर्शी के दो प्रकार क्या हैं?
उत्तर: पार्थिव और खगोलीय दूरदर्शी।
12.फोटोग्राफिक कैमरे में किस लैंस का उपयोग होता है?
उत्तर: उत्तल लैंस।
13.मानव नेत्र में प्रतिबिम्ब कहाँ बनता है?
उत्तर: रेटिना पर।
14.नेत्र की समंजन क्षमता क्या है?
उत्तर: पास और दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखने की क्षमता।
15. आँखों की देखभाल के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर: दिन में दो बार ठंडे पानी से आँखें धोना चाहिए।
Long Questions
1. पानी में डूबी पेंसिल मुड़ी हुई क्यों दिखाई देती है?
उत्तर: पानी से हवा में प्रकाश किरणों के अपवर्तन के कारण पेंसिल का मार्ग मुड़ जाता है। इससे पेंसिल मुड़ी हुई दिखती है।
2.रात्रि में तारे टिमटिमाते क्यों दिखाई देते हैं?
उत्तर: वायुमंडल में विभिन्न घनत्व की परतों के कारण प्रकाश का अपवर्तन होता है। इससे तारे टिमटिमाते दिखते हैं।
3.प्रकाश का अपवर्तनांक क्या है और इसे कैसे मापा जाता है?
उत्तर: अपवर्तनांक एक माध्यम में प्रकाश की चाल का दूसरे माध्यम से अनुपात है। इसे पहले माध्यम की चाल को दूसरे से भाग देकर मापते हैं।
4.प्रिज्म द्वारा प्रकाश के वर्ण विक्षेपण को समझाइए।
उत्तर: प्रिज्म में श्वेत प्रकाश सात रंगों में बंट जाता है। यह हर रंग के अलग-अलग अपवर्तनांक के कारण होता है।
5.उत्तल और अवतल लैंस में क्या अंतर है?
उत्तर: उत्तल लैंस प्रकाश को एक बिंदु पर एकत्रित करता है, जबकि अवतल लैंस प्रकाश को फैला देता है।
6.संयुक्त सूक्ष्मदर्शी कैसे काम करता है?
उत्तर: इसमें अभिदृश्यक लैंस वस्तु का बड़ा प्रतिबिम्ब बनाता है। नेत्रिका लैंस इसे और बड़ा करके दिखाती है।
7.फोटोग्राफिक कैमरे में शटर की क्या भूमिका है?
उत्तर: शटर कैमरे में प्रकाश के प्रवेश को नियंत्रित करता है। यह क्लिक करने पर अल्प समय के लिए प्रकाश को अंदर जाने देता है।
8.मानव नेत्र की समंजन क्षमता क्या है और यह कैसे काम करती है?
उत्तर: यह पास और दूर की वस्तुओं को स्पष्ट देखने की क्षमता है। सिलियरी मांसपेशियाँ लैंस की फोकस दूरी को समायोजित करती हैं।
9.आँखों की देखभाल के लिए किन सावधानियों का पालन करना चाहिए?
उत्तर: आँखों को ठंडे पानी से धोना, तेज या मंद प्रकाश से बचना और चिकित्सक से सलाह लेना चाहिए।
10.प्रकाश के अपवर्तन के नियम को समझाइए।
उत्तर: विरल से सघन माध्यम में प्रकाश अभिलंब की ओर झुकता है। सघन से विरल में यह अभिलंब से दूर हटता है।
Leave a Reply