नशाखोरी क्या है?
- जब कोई व्यक्ति अत्यधिक आनंद या विस्मृति (भूलने की स्थिति) के लिए उत्तेजक पदार्थों का सेवन करने का आदी हो जाता है, तो इसे नशाखोरी कहते हैं।
मादक द्रव्य/ड्रग्स क्या हैं?
वे पदार्थ जो शारीरिक या मानसिक क्रियाओं को प्रभावित करते हैं, जैसे:
- मानसिक उत्तेजना बढ़ाना।
- स्मरण शक्ति (याददाश्त) कम करना।
- शारीरिक और मानसिक संतुलन बिगाड़ना।
उदाहरण: अल्कोहल (शराब), अफीम, गाँजा, भांग, चरस, कोकीन, हेरोइन, तम्बाकू (गुटखा), ब्राउन शुगर।
कुछ चिकित्सकीय दवाएँ भी, अगर अनावश्यक ली जाएँ, तो नशे की लत डाल सकती हैं।
मादक द्रव्यों के दुष्परिणाम
1. स्वास्थ्य पर प्रभाव:
- हृदय रोग, कैंसर, क्षय (टीबी), लीवर सिरोसिस, मानसिक उत्तेजना, स्मरण शक्ति में कमी।
- इंजेक्शन से लिए जाने वाले मादक पदार्थ एड्स जैसी बीमारी फैलने का कारण बनते हैं।
2.आर्थिक नुकसान:
- नशीले पदार्थ महँगे होते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति खराब होती है।
3. सामाजिक प्रभाव:
- मानसिक संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति हास्यास्पद व्यवहार करता है, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है।
- परिवार टूटने का कारण बन सकता है।
नशा, नाश का कारण है।
नशे की आदत से बचाव के उपाय
1. समस्याओं का सामना: – अपनी समस्याएँ अकेले न सुलझाएँ। माता-पिता, अभिभावक या शिक्षक से साझा करें।
2. सुरक्षा:- रात में घर से बाहर न रहें, क्योंकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियाँ रात में बढ़ती हैं।
3. जागरूकता:- मनोरंजन या शौक के लिए कभी नशीले पदार्थ न लें, क्योंकि धीरे-धीरे लत लग जाती है।
4. संगति:- बुरी संगति से बचें और गलत काम के लिए दृढ़ता से मना करें।
5. सकारात्मक गतिविधियाँ: – पढ़ाई-लिखाई, खेलकूद, एन.सी.सी., सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे सृजनात्मक कामों में व्यस्त रहें।
6.मदद: – अगर कोई मित्र नशे का आदी हो, तो उसे नशामुक्ति केंद्र ले जाएँ।
7. नशामुक्ति केंद्र: – शासकीय और गैर-शासकीय नशामुक्ति केंद्र निःशुल्क परामर्श और उपचार प्रदान करते हैं।
हमने सीखा
- मादक पदार्थों के सेवन से गंभीर रोग जैसे हृदय रोग, कैंसर, एड्स, क्षय, और अनिद्रा हो सकती है।
- नशा आर्थिक और सामाजिक नुकसान पहुँचाता है।
- सामान्य मादक द्रव्य: शराब, तम्बाकू, गाँजा, भांग, चरस, कोकीन, हेरोइन, ब्राउन शुगर।
- अच्छी संगति, सृजनात्मक कार्य, और नशामुक्ति केंद्रों की मदद से नशे से बचा जा सकता है।
- नशामुक्ति के लिए कई केंद्र निःशुल्क उपचार और परामर्श देते हैं।
Leave a Reply