परिवर्तन के प्रकार
1. भौतिक परिवर्तन
- केवल भौतिक गुण बदलते हैं, नया पदार्थ नहीं बनता।
- अस्थायी और उत्क्रमणीय।
- उदाहरण: बर्फ का पिघलना, पानी से भाप बनना, शक्कर का घुलना।
2.रासायनिक परिवर्तन
- पदार्थ का रासायनिक संघटन बदल जाता है।
- स्थायी और अनुत्क्रमणीय।
- उदाहरण: दूध का दही बनना, लोहे पर जंग लगना, मोमबत्ती का जलना।
जिस प्रक्रिया में रासायनिक परिवर्तन होता है उसे रासायनिक अभिक्रिया (Chemical Reaction) कहते हैं।
रासायनिक अभिक्रिया
- अभिक्रिया में भाग लेने वाले पदार्थ → अभिकारक (Reactants)
- अभिक्रिया से बनने वाले नए पदार्थ → उत्पाद (Products)
रासायनिक अभिक्रियाओं के लक्षण
- अवस्था परिवर्तन
- गैस का निकलना
- रंग परिवर्तन
- ऊष्मा का उत्सर्जन या अवशोषण
- अवक्षेप (Precipitate) का बनना
ऊष्मा से संबंधित अभिक्रियाएँ
1. ऊष्माक्षेपी (Exothermic Reaction) – ऊष्मा निकलती है।
- उदाहरण: CaO + H₂O → Ca(OH)₂ + ऊष्मा
2.ऊष्माशोषी (Endothermic Reaction) – ऊष्मा का अवशोषण होता है।
- उदाहरण: प्रकाश संश्लेषण, NaHCO₃ को गर्म करना।
रासायनिक समीकरण
- रासायनिक अभिक्रिया को संकेतों व सूत्रों से लिखना ही रासायनिक समीकरण है।
- संतुलित रासायनिक समीकरण में दोनों ओर परमाणुओं की संख्या बराबर होती है।
उदाहरण:Mg + O₂ → MgO (असंतुलित)2Mg + O₂ → 2MgO (संतुलित)
रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार
1. संयोजन अभिक्रिया (Combination Reaction)
- दो या अधिक पदार्थ मिलकर नया पदार्थ बनाते हैं।
- उदाहरण: 2Mg + O₂ → 2MgO
2.अपघटन अभिक्रिया (Decomposition Reaction)
- एक यौगिक टूटकर दो या अधिक सरल पदार्थों में बदलता है।
- उदाहरण: CaCO₃ → CaO + CO₂
3.विस्थापन अभिक्रिया (Displacement Reaction)
- अधिक क्रियाशील धातु, कम क्रियाशील धातु को विस्थापित कर देती है।
- उदाहरण: Fe + CuSO₄ → FeSO₄ + Cu
4.उदासीनीकरण अभिक्रिया (Neutralization Reaction)
- अम्ल + क्षार → लवण + जल
- उदाहरण: HCl + NaOH → NaCl + H₂O
5.ऑक्सीकरण व अपचयन (Redox Reaction)
- ऑक्सीजन का जुड़ना या हाइड्रोजन का निकलना = ऑक्सीकरण
- ऑक्सीजन का निकलना या हाइड्रोजन का जुड़ना = अपचयन
- ये दोनों साथ-साथ होती हैं।
- उदाहरण: CuO + H₂ → Cu + H₂O
महत्वपूर्ण बिंदु (हमने सीखा)
- परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं – भौतिक और रासायनिक।
- रासायनिक अभिक्रिया के लक्षण – गैस निकलना, रंग परिवर्तन, अवक्षेप बनना, ऊष्मा का उत्सर्जन/अवशोषण।
- संतुलित रासायनिक समीकरण में दोनों ओर परमाणुओं की संख्या समान होती है।
- संयोजन, अपघटन, विस्थापन, उदासीनीकरण, और रेडॉक्स मुख्य प्रकार की रासायनिक अभिक्रियाएँ हैं।
Leave a Reply