कोशिका क्या है?
- कोशिका: जीवन की सबसे छोटी रचनात्मक और कार्यात्मक इकाई।
- सभी जीव कोशिकाओं से बने होते हैं।
- कार्य: पोषण, उत्सर्जन, वृद्धि, श्वसन, जनन।
एक कोशिकीय और बहुकोशिकीय जीव
1. एक कोशिकीय जीव: एक कोशिका से बने।
- उदाहरण: अमीबा, पैरामीशियम, यूग्लीना।
2.बहुकोशिकीय जीव: अनेक कोशिकाओं से बने।
- उदाहरण: केंचुआ, हाथी, मनुष्य, बरगद।
कोशिका की आकृति और आकार
आकृति: चपटी, गोल, अंडाकार, घनाकार, अनियमित (जैसे अमीबा: अनियमित, पैरामीशियम: अंडाकार)।
विशेष तथ्य:
- सबसे बड़ी कोशिका: शुतुरमुर्ग का अंडा।
- सबसे छोटी कोशिका: माइकोप्लाज्मा।
- सबसे लंबी कोशिका: तंत्रिका कोशिका (1 मीटर)।
कोशिका की संरचना
खोज: रॉबर्ट हुक (1665), सूक्ष्मदर्शी से।
मुख्य भाग:
- कोशिका झिल्ली: पदार्थों का आदान-प्रदान नियंत्रित करती है।
- केन्द्रक: कोशिका की वृद्धि, विभाजन, नियंत्रण।
- साइटोप्लाज्म: कोशिकांगों का आधार।
पादप कोशिका में अतिरिक्त: कोशिका भित्ति (रक्षा करती है)।
प्रमुख कोशिकांग और कार्य
1. कोशिका भित्ति: केवल पादप कोशिका में, रक्षा।
2.माइटोकॉन्ड्रिया: ऊर्जा गृह, श्वसन और ऊर्जा संचय।
3.हरितलवक: केवल पादप कोशिका में, प्रकाश संश्लेषण।
4.सेण्ट्रोसोम: केवल जन्तु कोशिका में, कोशिका विभाजन।
5.रिक्तिका: भोजन, पानी का संग्रह।
- पादप: बड़ी, कम।
- जन्तु: छोटी, अधिक।
6.गॉल्जीकाय: पदार्थों का संश्लेषण, भंडारण, स्रावण।
7.लाइसोसोम: पदार्थों को पचाना।
8.राइबोसोम: प्रोटीन संश्लेषण।
9.अन्तः प्रद्रव्यी जालिका: प्रोटीन संश्लेषण, केन्द्रक-साइटोप्लाज्म को जोड़ती है।
पादप और जन्तु कोशिका में अंतर
कोशिकांग | पादप कोशिका | जन्तु कोशिका |
---|---|---|
कोशिका भित्ति | उपस्थित | अनुपस्थित |
हरितलवक | उपस्थित | अनुपस्थित |
सेण्ट्रोसोम | अनुपस्थित | उपस्थित |
रिक्तिका | बड़ी, कम | छोटी, अधिक |
केन्द्रक | परिधि पर हो सकता है | मध्य में |
प्रकाश संश्लेषण
केवल हरे पौधों में, क्योंकि:
- हरितलवक में क्लोरोफिल होता है।
- सूर्य प्रकाश, CO₂, और जल से भोजन बनता है।
पौधे: स्वपोषी (उत्पादक)।
जन्तु: उपभोक्ता।
विशेष तथ्य
- मनुष्य की लाल रक्त कोशिकाओं में केन्द्रक नहीं।
- यूग्लीना: पादप और जन्तु दोनों के गुण।
- कोशिका विज्ञान: कोशिका अध्ययन की शाखा।
Leave a Reply