Solutions
अभ्यास
प्रश्न 1. खाली स्थान भरिए-
(1) वृहत-सप्तर्षि एक महत्वपूर्ण तारामण्डल है।
(2) ग्रहों की ऊष्मा तथा प्रकाश का स्रोत सूर्य है।
(3) सूर्य से सबसे दूर स्थित प्लूटो (यम) ग्रह है।
(4) पृथ्वी अपनी अक्ष पर एक घूर्णन के लिए 24 घंटे का समय लेती है।
(5) पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा 365 दिन में पूरी करती है।
(6) 23 सितम्बर तथा 21 मार्च को सम्पूर्ण पृथ्वी पर दिन और रात बराबर होते हैं।
(7) सूर्य के निकटस्थ ग्रह का नाम बुध है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
(1) तारे और तारामण्डल में क्या अन्तर है?
उत्तर – तारे स्वयं प्रकाश और ऊष्मा उत्सर्जित करते हैं, जबकि तारामण्डल तारों का समूह है जो आकाश में किसी आकृति जैसा दिखाई देता है।
(2) ग्रह तथा तारों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर –
- तारे स्वयं प्रकाश और ऊष्मा देते हैं तथा टिमटिमाते हैं।
- ग्रह स्वयं प्रकाश नहीं देते, ये सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करते हैं और टिमटिमाते नहीं हैं।
(3) पृथ्वी पर दिन-रात होने की घटना समझाइए।
उत्तर – पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है। जिस भाग पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है वहाँ दिन होता है और जिस भाग पर प्रकाश नहीं पड़ता वहाँ रात होती है।
(4) पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन क्यों और किस प्रकार होता है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर – पृथ्वी की धुरी झुकी हुई है और यह सूर्य की परिक्रमा करती है। सूर्य के सापेक्ष पृथ्वी की स्थिति बदलने से विभिन्न ऋतुएँ होती हैं।
(5) चन्द्रमा की आकृति में परिवर्तन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर – चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है। सूर्य और पृथ्वी के सापेक्ष चन्द्रमा की स्थिति बदलने से हमें उसका चमकदार भाग बदलता हुआ दिखता है। इसे चन्द्रकलाएँ कहते हैं।
(6) प्राकृतिक एवं कृत्रिम उपग्रह में अन्तर लिखिए।
उत्तर –
- प्राकृतिक उपग्रह प्रकृति द्वारा बने होते हैं, जैसे – चन्द्रमा।
- कृत्रिम उपग्रह मनुष्य द्वारा बनाए जाते हैं, जैसे – आर्यभट्ट, इनसैट-3B।
(7) कृत्रिम उपग्रह के प्रमुख उपयोग लिखिए।
उत्तर – कृत्रिम उपग्रह का उपयोग संचार, रेडियो-टीवी प्रसारण, मौसम की जानकारी, खनिज खोज, समुद्र अध्ययन, रक्षा तथा अंतरिक्ष की जानकारी पाने में होता है।
(8) उल्का पिण्ड क्या हैं?
उत्तर – जब बड़े उल्का वायुमण्डल से गुजरकर पृथ्वी पर गिरते हैं और गड्ढा बना देते हैं, उन्हें उल्का-पिण्ड कहते हैं।
(9) चन्द्रमा हमें चमकदार क्यों दिखाई देता है?
उत्तर – चन्द्रमा स्वयं प्रकाश नहीं देता, यह सूर्य के प्रकाश को परावर्तित करता है इसलिए चमकदार दिखाई देता है।
(10) सूर्य से दूरी के पदों में सौर परिवार के सभी ग्रहों के नाम लिखिए।
उत्तर – सूर्य से दूरी के क्रम में ग्रह हैं -बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण (यूरेनस), वरुण (नेप्च्यून), यम (प्लूटो)।

Leave a Reply