Solutions
अभ्यास
प्रश्न-1. सही उत्तर चुनकर लिखिए-
(i) वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा होती है –
(अ) 0.30% (ब) 3.0% (स) 0.03% (द) 0.003%
उत्तर – (स) 0.03%
(ii) वायुमंडलीय दाब नापा जाता है-
(अ) थर्मामीटर से (ब) बैरोमीटर से (स) नैनोमीटर से (द) स्पीडोमीटर से।
उत्तर – (ब) बैरोमीटर से
(iii) प्रयोगशाला में ऑक्सीजन बनाने के लिए पोटेशियम क्लोरेट के साथ मिलाया जाता है-
(अ) मैग्नीज डाइऑक्साइड (ब) मैग्नीशियम ऑक्साइड (स) सल्फर डाइऑक्साइड (द) आयरन ऑक्साइड।
उत्तर – (अ) मैग्नीज डाइऑक्साइड
(iv) ओजोन परत वायुमंडल के किस भाग में पाई जाती है-
(अ) क्षोभमंडल (ब) समताप मंडल (स) मध्यमंडल (द) बाह्यमंडल।
उत्तर – (ब) समताप मंडल
(v) निम्नलिखित में से किस गैस के कारण ग्रीनहाउस प्रभाव नहीं होता-
(अ) मेथैन (ब) ऑक्सीजन (स) जलवाष्प (द) कार्बन डाइऑक्साइड।
उत्तर – (ब) ऑक्सीजन
प्रश्न-2. सही जोड़ी बनाइए-
अ ब
(i) ऑक्सीजन (i) पराबैंगनी किरणें
(ii) पास्कल (ii) मरक्यूरी बैरोमीटर
(iii) जल वाष्प (iii) वायुमंडलीय दाब
(iv) ओजोन (iv) 21 प्रतिशत
(v) पारा (v) आर्द्रता
उत्तर –
(i) ऑक्सीजन – 21 प्रतिशत
(ii) पास्कल – वायुमंडलीय दाब
(iii) जल वाष्प – आर्द्रता
(iv) ओजोन – पराबैंगनी किरणें
(v) पारा – मरक्यूरी बैरोमीटर
प्रश्न-3. नीचे दिए चित्र का अवलोकन कीजिए तथा दर्शायी गई क्रिया के लिए आवश्यक वायु के अवयव का नाम एवं प्रतिशत मात्रा लिखिए-
उत्तर
- जलती मोमबत्ती – ऑक्सीजन गैस (21%)
- बर्फ – जलवाष्प (मात्रा बदलती रहती है)
- चूने का पानी दूधिया होना – कार्बन डाइऑक्साइड गैस (0.03%)
- पौधाघर प्रभाव – कार्बन डाइऑक्साइड गैस (0.03%)
प्रश्न-4. नीचे दिए गए प्रश्नों के कारण सहित उत्तर दीजिए-
(i) प्रेशर कुकर में दाल, चावल आदि जल्दी पक जाते हैं।
उत्तर: प्रेशर कुकर के अंदर दाब अधिक हो जाता है। अधिक दाब के कारण जल का क्वथनांक बढ़ जाता है और भोजन जल्दी पक जाता है।
(ii) वर्षा के दिनों में कपड़े देर से सूखते हैं।
उत्तर: वर्षा के दिनों में वायु में जलवाष्प की मात्रा अधिक होती है। वायु में अधिक नमी होने से कपड़ों का पानी जल्दी वाष्पित नहीं हो पाता और वे देर से सूखते हैं।
(iii) बर्फ से भरा स्टील का गिलास बाहर से गीला हो जाता है।
उत्तर: वायु में जलवाष्प पाई जाती है। जब ठंडे गिलास की सतह से वायु का संपर्क होता है तो वायु में मौजूद जलवाष्प गिलास की सतह पर पानी की बूंदों के रूप में जम जाती है
प्रश्न-5. निम्नलिखित को सही क्रम में जमा कर लिखिए।
(i)(अ) नाइट्रीकरण(ब) प्रोटीन के रूप में नाइट्रोजन का संचय(स) वायुमंडल की नाइट्रोजन का नाइट्रेट्स में परिवर्तन(द) अमोनीकरण(इ) विनाइट्रीकरण
उत्तर:सही क्रम इस प्रकार है-(स) वायुमंडल की नाइट्रोजन का नाइट्रेट्स में परिवर्तन →(ब) प्रोटीन के रूप में नाइट्रोजन का संचय →(द) अमोनीकरण →(अ) नाइट्रीकरण →(इ) विनाइट्रीकरण
(ii)निम्नलिखित को पृथ्वी से बढ़ती हुई ऊँचाई के क्रम में जमाइए-(अ) समताप मंडल(ब) मध्य मंडल(स) आयन मंडल(द) क्षोभ मंडल
उत्तर:सही क्रम इस प्रकार है-(द) क्षोभ मंडल →(अ) समताप मंडल →(ब) मध्य मंडल →(स) आयन मंडल
प्रश्न-6. रिक्त स्थान भरिए-
(i) वायु में नाइट्रोजन 78 प्रतिशत पाई जाती है।
(ii) मरक्यूरी बैरोमीटर में प्रयुक्त कांच की नली की लंबाई 76 से.मी.होती है।
(iii) दाल वाले पौधों की जड़ों की गांठों में राइजोबियम जीवाणु जीवाणु पाए जाते हैं।
(iv) एक किलो पास्कल = 1000 पास्कल पास्कल होता है।
(v) विभिन्न पदार्थ ऑक्सीजन में जलकर अपने ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाते हैं।
प्रश्न-7. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
1. वायु के विभिन्न अवयवों के नाम लिखिए।
उत्तर: नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, आर्गन, जलवाष्प तथा धूल के कण।
2. वायुमंडल में सर्वाधिक पाई जाने वाली कौन-सी गैस है?
उत्तर: नाइट्रोजन गैस।
3. चूने का पानी किस गैस की उपस्थिति के कारण दूधिया हो जाता है?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड गैस।
4. वायुमंडल किसे कहते हैं? वायुमंडलीय दाब की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
- पृथ्वी को चारों ओर से घेरे हुए वायु का आवरण वायुमंडल कहलाता है।
- पृथ्वी की सतह पर इकाई क्षेत्रफल पर वायु के भार से लगने वाले दाब को वायुमंडलीय दाब कहते हैं।
5. वायुमंडलीय दाब पर ऊँचाई का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर: ऊँचाई बढ़ने पर वायुमंडलीय दाब कम होता जाता है।
6. पृथ्वी सतह पर वायुमंडलीय दाब कितना होता है?
उत्तर: 101.3 किलो पास्कल (या 760 मि.मी. पारे के बराबर)।
7. ओजोन परत का क्या कार्य है?
उत्तर: ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों को रोकती है और हमें सुरक्षा देती है।
8. ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?
उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प और अन्य गैसों द्वारा अवरक्त विकिरण को रोककर वायुमंडल को गर्म रखने की प्रक्रिया को ग्रीनहाउस प्रभाव कहते हैं।
9. ग्रीनहाउस प्रभाव का महत्व लिखिए।
उत्तर: ग्रीनहाउस प्रभाव के कारण ठंडे देशों में कांच के घरों में फूल व सब्जियाँ उगाई जाती हैं और घरों को गर्म रखा जाता है।
10. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति किस प्रकार जानेंगे? समझाइए।
उत्तर: चूने का पानी खुले में रख देने पर उसमें कार्बन डाइऑक्साइड गैस मिलकर कैल्शियम कार्बोनेट बना लेती है, जिससे पानी दूधिया हो जाता है। इससे कार्बन डाइऑक्साइड की उपस्थिति का पता चलता है।
11. ऑक्सीजन के पाँच उपयोग लिखिए।
उत्तर:
- श्वसन के लिए आवश्यक।
- रोगियों को कृत्रिम श्वसन देने में।
- पर्वतारोहियों द्वारा सिलेंडर में ले जाई जाती है।
- गोताखोर समुद्र में प्रयोग करते हैं।
- रॉकेट ईंधन के रूप में।
12. ऑक्सीजन के गुण लिखिए।
उत्तर:
- यह रंगहीन, गंधहीन और स्वादहीन गैस है।
- जल में थोड़ी घुलनशील है।
- स्वयं नहीं जलती, पर जलने में सहायता करती है।
13. नाइट्रोजन के पाँच उपयोग लिखिए।
उत्तर:
- आग को भड़कने से रोकती है।
- उर्वरक बनाने में।
- द्रव नाइट्रोजन का उपयोग प्रशीतक में।
- जली हुई त्वचा की ग्राफ्टिंग में।
- पैकेट वाले भोजन को सुरक्षित रखने में।
14. वायुमंडल के विभिन्न भागों (परतों) के नाम लिखकर वर्णन कीजिए।
उत्तर:
- क्षोभमंडल – 0 से 10 किमी तक, इसमें मौसम बनते हैं।
- समताप मंडल – 10 से 50 किमी तक, इसमें ओजोन परत होती है।
- मध्यमंडल – 50 से 80 किमी तक।
- आयन मंडल/थर्मोस्फीयर – 80 किमी से ऊपर, इसमें ताप बढ़ता जाता है।
15. ऐनीरॉयड बैरोमीटर का चित्र सहित वर्णन कीजिए एवं कार्य प्रणाली समझाइए।
उत्तर:
- इसमें धातु का वायुरहित पात्र होता है।
- दाब बदलने पर ढक्कन अंदर-बाहर होता है।
- यह परिवर्तन सूई द्वारा डायल पर दिखता है।
- इससे वायुमंडलीय दाब ज्ञात किया जाता है।
16. ऑक्सीजन बनाने की प्रयोगशाला विधि का नामांकित चित्र बनाइए तथा समीकरण लिखकर विधि का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
- पोटेशियम क्लोरेट और थोड़ी मात्रा में मैग्नीज डाइऑक्साइड को काँच की परखनली में लेकर गर्म किया जाता है।
- इससे ऑक्सीजन गैस निकलती है, जिसे पानी के नीचे हटाव विधि से एकत्र किया जाता है।
- रासायनिक समीकरण
17. नाइट्रोजन चक्र का आरेख बनाकर विभिन्न पदों को समझाइए।
उत्तर:
- वायुमंडलीय नाइट्रोजन का नाइट्रेट में परिवर्तन (बिजली चमकने और जीवाणुओं द्वारा)।
- पौधों द्वारा नाइट्रेट ग्रहण करके प्रोटीन बनाना।
- जन्तुओं तक भोजन से पहुँचना।
- मृत जीवों से अमोनीकरण।
- नाइट्रीकरण द्वारा नाइट्रेट में परिवर्तन।
- विनाइट्रीकरण द्वारा नाइट्रोजन गैस फिर वायुमंडल में लौट जाती है।



Leave a Reply