Solution
अभ्यास
प्रश्न 1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए-
1. कैल्शियम कार्बोनेट का सूत्र है-
(अ) Na₂CO₃ (ब) ZnCl₂ (स) CaCO₃ (द) CaSO₄
उत्तर: (स) CaCO₃
2.न्यूट्रॉन की खोज की-
(अ) कणाद (ब) चैडविक (स) डॉल्टन (द) रदरफोर्ड
उत्तर: (ब) चैडविक
3.आयरन का प्रतीक है-
(अ) Fe (ब) F (स) I (द) Mn
उत्तर: (अ) Fe
4.सोडियम है-
(अ) यौगिक (ब) मिश्रण (स) तत्व (द) गैस
उत्तर: (स) तत्व
प्रश्न 2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. परमाणु के नाभिक में प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन होते हैं।
2.परमाणु विद्युत उदासीन होता है।
3.किसी परमाणु से इलेक्ट्रॉन निकल जाने पर धनायन आयन बनता है।
4.प्रोटॉन पर धनात्मक आवेश होता है।
5.न्यूट्रॉन एक आवेश रहित कण है।
प्रश्न 3. जोड़ी बनाइए-
| अ | ब |
|---|---|
| N | C |
| सोडियम | नाइट्रोजन |
| कार्बन | न्यूट्रॉन |
| चैडविक | Na |
उत्तर-
| अ | ब |
|---|---|
| N | नाइट्रोजन |
| सोडियम | Na |
| कार्बन | C |
| चैडविक | न्यूट्रॉन |
प्रश्न 4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
1. किसी परमाणु के नाभिक में पाए जाने वाले कणों के नाम बताइए।
उत्तर: प्रोटॉन, न्यूट्रॉन
2.किसी परमाणु का द्रव्यमान कहाँ होता है?
उत्तर: नाभिक में
3.एक तत्व का नाम बताइए जिसमें केवल एक इलेक्ट्रॉन होता है।
उत्तर: हाइड्रोजन
4.न्यूट्रॉन की खोज किसने की?
उत्तर: चैडविक
5.इलेक्ट्रॉन पर किस प्रकार का आवेश होता है?
उत्तर: ऋणात्मक
6.मूलक किसे कहते हैं? ये कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: विभिन्न तत्वों के आवेशित परमाणु या परमाणुओं के समूह को मूलक कहते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं: धनात्मक मूलक और ऋणात्मक मूलक।
7.हाइड्रोजन के समस्थानिकों के नाम लिखिए।
उत्तर: प्रोटियम, ड्यूटीरियम, ट्राइटियम
8.किसी तत्व के नाभिक में 11 प्रोटॉन एवं 12 न्यूट्रॉन पाए जाते हैं। इस तत्व की परमाणु संख्या एवं परमाणु भार बताइए।
उत्तर: परमाणु संख्या: 11, परमाणु भार: 23
9.निम्न की परिभाषा दीजिए-
(i) परमाणु संख्या
उत्तर: किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन की संख्या को परमाणु संख्या कहते हैं। इसे Z से दर्शाते हैं।
(ii) परमाणु भार
उत्तर: किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की संख्या का योग परमाणु भार कहलाता है। इसे A से दर्शाते हैं।
10.संयोजकता किसे कहते हैं? किन्हीं दो तत्वों के नाम लिखिए जो परिवर्तनशील संयोजकता दर्शाते हैं।
उत्तर: प्रत्येक परमाणु की दूसरे परमाणु से संयोजन करने की क्षमता को संयोजकता कहते हैं। दो तत्व जो परिवर्तनशील संयोजकता दर्शाते हैं: आयरन (Fe), कॉपर (Cu)।
11.डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत की व्याख्या कीजिए।
उत्तर: जॉन डॉल्टन के परमाणु सिद्धांत के अनुसार:
- प्रत्येक पदार्थ छोटे-छोटे कणों से मिलकर बनता है जिन्हें परमाणु कहते हैं।
- परमाणु अविभाज्य होता है।
- एक ही तत्व के सभी परमाणु आकार, भार और गुणों में समान होते हैं, लेकिन दूसरे तत्व के परमाणुओं से भिन्न होते हैं।
- परमाणु को नष्ट या बनाया नहीं जा सकता।
- परमाणु सरल (पूर्णांक) अनुपात में संयुक्त होते हैं।
12.रदरफोर्ड के प्रयोग एवं उसके निष्कर्ष को लिखिए।
उत्तर: रदरफोर्ड ने सोने की पतली पन्नी पर अल्फा कणों की बौछार की।
निष्कर्ष:
- परमाणु का समस्त धन आवेश (प्रोटॉन) नाभिक में होता है, जिसका आयतन परमाणु की तुलना में बहुत कम है।
- परमाणु का अधिकांश भाग खोखला है।
- कुछ अल्फा कण नाभिक के पास से गुजरने पर विचलित हो गए क्योंकि नाभिक और अल्फा कण दोनों पर धनावेश था।
- कुछ अल्फा कण नाभिक से टकराकर वापस लौट आए।
13.इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन की तुलना निम्न बिंदुओं पर कीजिए-
(i) आवेश
उत्तर: इलेक्ट्रॉन: -1, प्रोटॉन: +1, न्यूट्रॉन: 0
(ii) द्रव्यमान
उत्तर: इलेक्ट्रॉन: 9.1091 x 10⁻²⁸ ग्राम, प्रोटॉन: 1.6725 x 10⁻²⁴ ग्राम, न्यूट्रॉन: 1.6748 x 10⁻²⁴ ग्राम
(iii) प्रतीक
उत्तर: इलेक्ट्रॉन: e, प्रोटॉन: p, न्यूट्रॉन: n
(iv) परमाणु में पाए जाने का स्थान
उत्तर: इलेक्ट्रॉन: नाभिक के बाहर कक्षाओं में, प्रोटॉन: नाभिक में, न्यूट्रॉन: नाभिक में
14. निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए (क्रिसक्रास विधि से)
(1) जिंक सल्फेट
उत्तर: ZnSO₄
(2) अमोनियम क्लोराइड
उत्तर: NH₄Cl
(3) कैल्शियम कार्बोनेट
उत्तर: CaCO₃
(4) मैग्नीशियम सल्फेट
उत्तर: MgSO₄

Leave a Reply