Solution
अभ्यास
1. रिक्त स्थान भरिए-
1. अपघटन क्रिया संयोजन की विपरीत क्रिया है।
2.अम्ल एवं क्षार की क्रिया से लवण और पानी बनता है।
3.उदासीनीकरण की क्रिया अम्ल एवं क्षार के मध्य होती है।
4.प्रकाश संश्लेषण एक ऊष्मा अवशोषी अभिक्रिया है।
5.ऑक्सीजन का जुड़ना या हाइड्रोजन का हटना ऑक्सीकरण कहलाता है।
2. जोड़ी बनाइए-
(अ) (ब)
1. ऑक्सीजन का जुड़ना ऊष्माक्षेपी क्रिया
2.हाइड्रोजन का जुड़ना ऑक्सीकरण
3.ऊष्मा का अवशोषण अपचयन
4.ऊष्मा का उत्सर्जन उदासीनीकरण
5. लवण एवं पानी का बनना ऊष्माशोषी अभिक्रिया
उत्तर: –
1. ऑक्सीजन का जुड़ना → ऑक्सीकरण
2.हाइड्रोजन का जुड़ना → अपचयन
3.ऊष्मा का अवशोषण → ऊष्माशोषी अभिक्रिया
4.ऊष्मा का उत्सर्जन → ऊष्माक्षेपी क्रिया
5.लवण एवं पानी का बनना → उदासीनीकरण
3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
1. जिस रासायनिक क्रिया में ऊष्मा निकलती है उसका नाम व उदाहरण दीजिए।
उत्तर: इसे ऊष्माक्षेपी क्रिया कहते हैं।उदाहरण – CaO + H₂O → Ca(OH)₂ + ऊष्मा
2.अपघटन अभिक्रिया का एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर: CaCO₃ → CaO + CO₂
3.उदासीनीकरण को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: जब अम्ल एवं क्षार की क्रिया से लवण और पानी बनता है, तो इसे उदासीनीकरण कहते हैं।
4. संयोजन क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर: जब दो या अधिक पदार्थ मिलकर एक नया पदार्थ बनाते हैं तो इसे संयोजन क्रिया कहते हैं।
5.ऊष्माशोषी अभिक्रिया से क्या तात्पर्य ?
उत्तर: वह क्रिया जिसमें ऊष्मा का अवशोषण होता है उसे ऊष्माशोषी अभिक्रिया कहते हैं।
6.चूने का पानी कार्बनडाइऑक्साइड से दूधिया क्यों हो जाता है?
उत्तर: क्योंकि इसमें कैल्शियम कार्बोनेट (CaCO₃) का अवक्षेप बनता है।
7.रासायनिक अभिक्रियाओं के 5 अभिलक्षण लिखिए।
उत्तर:(i) गैस का निकलना(ii) रंग परिवर्तन(iii) ऊष्मा परिवर्तन(iv) अवस्था परिवर्तन(v) अवक्षेप का बनना
8.रासायनिक अभिक्रियाओं के कौन-कौन से प्रकार हैं? किन्हीं दो की परिभाषा एवं उदाहरण दीजिए।
उत्तर: रासायनिक अभिक्रियाओं के प्रकार हैं -(i) संयोजन अभिक्रिया(ii) अपघटन अभिक्रिया(iii) विस्थापन अभिक्रिया(iv) उदासीनीकरण अभिक्रिया(v) रेडॉक्स अभिक्रिया
उदाहरण:• संयोजन: 2Mg + O₂ → 2MgO• अपघटन: 2H₂O → 2H₂ + O₂
9.CaCO₃ → CaO + CO₂ यह कौन सी रासायनिक अभिक्रिया है? इसमें कौन अभिकारक तथा कौन उत्पाद हैं।
उत्तर: यह अपघटन अभिक्रिया है।अभिकारक = CaCO₃उत्पाद = CaO और CO₂
10. निम्न अभिक्रियाओं के उदाहरण लिखिए जिसमें-
(1) ऊष्मा निकलती है (2) रंग परिवर्तन होता है
(3) ऊष्मा का शोषण होता है (4) अवस्था परिवर्तित होती है
उत्तर:
(1) ऊष्मा निकलती है – CaO + H₂O → Ca(OH)₂ + ऊष्मा
(2) रंग परिवर्तन होता है – आलू + आयोडीन → बैंगनी रंग
(3) ऊष्मा का शोषण होता है – प्रकाश संश्लेषण की क्रिया
(4) अवस्था परिवर्तित होती है – मोमबत्ती का जलना (मोम → CO₂ + H₂O)

Leave a Reply