Solutions
अभ्यास
1. सही विकल्प चुनिए –
1. एक कोशिकीय जीव का उदाहरण है-
(i) मनुष्य (ii) हाथी (iii) अमीबा (iv) बरगद
उत्तर: (iii) अमीबा
2.पादप कोशिका की प्रमुख विशेषता है-
(i) कोशिका भित्ति (ii) हरितलवक (iii) बड़ी रिक्तिका (iv) उपरोक्त सभी
उत्तर: (iv) उपरोक्त सभी
3.कोशिकीय क्रियाओं का नियंत्रण करने वाला अंगक है-
(i) माइटोकॉण्ड्रिया (ii) केन्द्रक (iii) कोशिका झिल्ली (iv) हरितलवक
उत्तर: (ii) केन्द्रक
4.सबसे लंबी कोशिका होती है-
(i) शुतुरमुर्ग का अंडा (ii) माइकोप्लाज्मा (iii) तंत्रिका कोशिका (iv) कोई नहीं
उत्तर: (iii) तंत्रिका कोशिका
2. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
1. सभी जीवों का शरीर कोशिकाओं से बना होता है।
2.पादप कोशिका में सेन्ट्रोसोम नहीं पाया जाता है।
3.सूक्ष्मदर्शी नामक यंत्र से कोशिका को देखा जा सकता है।
4.युग्लीना की कोशिका में पादप एवं जन्तु दोनों के गुण पाए जाते हैं।
3. सही जोड़ी बनाइए –
1. अमीबा, पैरामीशियम – शुतुरमुर्ग का अंडा
2.हरितलवक – कोशिका की खोज
3.सबसे बड़ी कोशिका – राइबोसोम
4.रॉबर्ट हुक – एक कोशिकीय जीव
5.प्रोटीन निर्माण – प्रकाश संश्लेषण
उत्तर-
| अमीबा, पैरामीशियम | एक कोशिकीय जीव |
| हरितलवक | प्रकाश संश्लेषण |
| सबसे बड़ी कोशिका | शुतुरमुर्ग का अंडा |
| रॉबर्ट हुक | कोशिका की खोज |
| प्रोटीन निर्माण | राइबोसो |
4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए –
1. जन्तु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:-
2.पादप कोशिका का नामांकित चित्र बनाते हुए वर्णन लिखिए।
उत्तर:-
3.केन्द्रक के दो कार्य लिखिए।
उत्तर:-(i)कोशिका की वृद्धि एवं विभाजन करना।
(ii) कोशिका की सभी क्रियाओं पर नियंत्रण रखना।
4.श्वसन क्रिया में सहायक अंग कौन-सा है?
उत्तर:- माइटोकॉण्ड्रिया
5. हरितलवक का क्या महत्व है?
उत्तर:- हरितलवक प्रकाश संश्लेषण द्वारा पौधों में भोजन निर्माण करता है।
6.सेन्ट्रोसोम क्या है?
उत्तर: -सेन्ट्रोसोम केन्द्रक के पास पाया जाने वाला कोशिकांग है जो कोशिका विभाजन में सहायक होता है।
7.पादप एवं जन्तु कोशिका में अंतर लिखिए।
उत्तर:-
(i) पादप कोशिका में कोशिका भित्ति होती है, जन्तु कोशिका में नहीं।
(ii)पादप कोशिका में हरितलवक पाए जाते हैं, जन्तु कोशिका में नहीं।
(iii)पादप कोशिका में बड़ी-बड़ी रिक्तिकाएँ होती हैं, जन्तु कोशिका में छोटी-छोटी रिक्तिकाएँ अधिक होती हैं।
(iv)पादप कोशिका में सेन्ट्रोसोम नहीं होता, जन्तु कोशिका में होता है।
8. निम्नलिखित कोशिकांगों के कार्य लिखिए –
(i) केन्द्रक – कोशिका की वृद्धि, विभाजन और नियंत्रण करता है।
(ii) अन्तःप्रद्रव्यी जालिका – प्रोटीन निर्माण में सहायक और केन्द्रक तथा कोशिका द्रव्य के बीच संबंध बनाए रखती है।
(iii) कोशिका झिल्ली – कोशिका को ढकती है तथा पदार्थों का अंदर-बाहर आदान-प्रदान नियंत्रित करती है।
(iv) राइबोसोम – प्रोटीन निर्माण करता है।
(v) हरितलवक – प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन का निर्माण करता है।
(vi) सेन्ट्रोसोम – कोशिका विभाजन में सहायक होता है।



Leave a Reply