Solutions
अभ्यास
प्रश्न 1. सही विकल्प चुनिए –
1. सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं।
(अ) जल में (ब) मृदा में (स) जीवों के शरीर में (द) सभी स्थानों पर
उत्तर: (द) सभी स्थानों पर
2. जल स्रोतों में फिसलन का कारण है।
(अ) जीवाणु (ब) डायटम (स) नीली-हरी शैवाल (द) कवक
उत्तर: (स) नीली-हरी शैवाल
3. मलेरिया का रोगकारक सूक्ष्म जीव है।
(अ) कवक (ब) प्लाज्मोडियम (स) वायरस (द) डायटम
उत्तर: (ब) प्लाज्मोडियम
4. पैरामीशियम का प्रचलन अंग है।
(अ) कूटपाद (ब) फ्लैजिला (स) सीलिया (द) उपरोक्त सभी
उत्तर: (स) सीलिया
प्रश्न 2. सही जोड़ी बनाइए –
| (अ) डायटम्स | जीवाणु की क्रिया |
| (ब) टी.बी. | नीली-हरी शैवाल |
| (स) म्यूसीलेज | स्वर्ण शैवाल |
| (द) दही जमाना | एक जीवाणु द्वारा होने वाला रोग |
उत्तर:-
| विकल्प | सही जोड़ी |
|---|---|
| (अ) डायटम्स | स्वर्ण शैवाल |
| (ब) टी.बी. | एक जीवाणु द्वारा होने वाला रोग |
| (स) म्यूसीलेज | नीली-हरी शैवाल |
| (द) दही जमाना | जीवाणु की क्रिया |
प्रश्न 3. निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
प्रश्न 1. सूक्ष्मजीवों के प्रकारों को समझाइए।
उत्तर: सूक्ष्मजीव पाँच प्रकार के होते हैं —
1.शैवाल
2.जीवाणु
3.कवक
4.प्रोटोजोआ
5.विषाणु
इन सभी सूक्ष्मजीवों का आवास स्थान, लक्षण तथा रचना अलग-अलग होती है।
कुछ सूक्ष्मजीव उपयोगी होते हैं जैसे खाद, दही, औषधि, रंग आदि बनाने में सहायक,
जबकि कुछ सूक्ष्मजीव हानिकारक होते हैं जो रोग फैलाते हैं और भोजन को खराब कर देते हैं।
2. कौन-से सूक्ष्मजीव नाइट्रोजन स्थिरीकरण करते हैं?
उत्तर: नीली-हरी शैवाल (सायनोबैक्टीरिया) मिट्टी में नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करती हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है।
3. जीवाणु कोशिका का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
4. कुछ ऐसे भोज्य पदार्थों के नाम बताइए जो सूक्ष्मजीवों द्वारा तैयार किए जाते हैं।
उत्तर: सूक्ष्मजीवों की सहायता से दही, ब्रेड, जलेबी, खमण, डोसा आदि खाद्य पदार्थ बनाए जाते हैं।
5. कवकों के थैलस की रचना का वर्णन करते हुए चित्र बनाइए।
उत्तर: कवकों का शरीर थैलस कहलाता है। यह लम्बे-लम्बे धागे जैसे तन्तुओं से बना होता है जो मिलकर जाल जैसी बनावट बनाते हैं।
6. क्या कारण है कि गंगा नदी का पानी वर्षों तक सड़ता नहीं है?
उत्तर: गंगा नदी के जल में बैक्टीरियोफेज नामक वायरस पाया जाता है जो जल को सड़ाने वाले सूक्ष्मजीवों को खा लेता है, इसलिए यह जल वर्षों तक नहीं सड़ता।
7. सूक्ष्मजीवों के लाभ-हानि पर निबंध लिखिए।
उत्तर: सूक्ष्मजीव हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये खाद, दही, औषधि, रंग, सिरका आदि बनाने में उपयोगी हैं। लेकिन कुछ सूक्ष्मजीव मनुष्य, पशु और पौधों में बीमारियाँ फैलाते हैं और भोजन को खराब कर देते हैं। इस प्रकार ये लाभदायक और हानिकारक दोनों होते हैं।
8. जीवाणुओं को मानव के शत्रु एवं मित्र दोनों क्यों कहा जाता है?उत्तर: जीवाणु दही जमाने, औषधि और खाद बनाने में सहायक हैं, इसलिए इन्हें मित्र कहा जाता है। परन्तु यही जीवाणु हैजा, टी.बी. और निमोनिया जैसे रोग फैलाते हैं, इसलिए इन्हें शत्रु भी कहा जाता है। इसीलिए जीवाणु मानव के मित्र और शत्रु दोनों हैं।



Leave a Reply