Short Questions with Answers
1. दिल्ली सल्तनत की स्थापना कब हुई?
उत्तर: दिल्ली सल्तनत की स्थापना 1206 ई. में हुई।
2. ‘सल्तनत’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर: सुल्तान द्वारा शासित राज्य को सल्तनत कहते हैं।
3. जजिया कर किससे वसूला जाता था?
उत्तर: जजिया कर गैर-मुस्लिम प्रजा से वसूला जाता था।
4. अलाउद्दीन खिलजी ने दक्षिण भारत पर आक्रमण किस उद्देश्य से किए?
उत्तर: धन-संपत्ति प्राप्त करने और साम्राज्य विस्तार के लिए।
5. मुहम्मद बिन तुगलक ने राजधानी कहाँ स्थानांतरित की थी?
उत्तर: दिल्ली से दौलताबाद (देवगिरि)।
6. हंपी किस साम्राज्य की राजधानी थी?
उत्तर: विजयनगर साम्राज्य की।
7. विजयनगर के प्रसिद्ध शासक का नाम बताइए।
उत्तर: कृष्णदेवराय।
8. पानीपत का प्रथम युद्ध किसके बीच हुआ?
उत्तर: बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच।
9. सुलह-ए-कुल नीति किसने अपनाई?
उत्तर: अकबर ने।
10. सरायघाट के युद्ध में किसने मुगलों को हराया?
उत्तर: अहोम सेनापति लचित बरफुकन ने।
Long Questions with Answers
1. दिल्ली सल्तनत के उदय के प्रमुख कारणों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: उत्तर-पश्चिम से तुर्क-अफगान आक्रमणों ने भारत की राजनीतिक स्थिति को बदल दिया। पृथ्वीराज चौहान की पराजय के बाद दिल्ली पर विदेशी शासकों का अधिकार स्थापित हुआ। मजबूत सेना, संगठन तथा युद्धक कौशल के कारण उन्होंने सत्ता स्थापित की और दिल्ली सल्तनत का उदय हुआ।
2. अलाउद्दीन खिलजी की नीतियों और अभियानों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: अलाउद्दीन खिलजी ने उत्तर व दक्षिण भारत में अनेक सैन्य अभियान चलाए। उसने मंगोल आक्रमणों को रोका तथा दक्षिण के राज्यों से अपार धन लूटा। इससे सल्तनत की सेना मजबूत हुई, परंतु जनता पर भारी कर और लूटपाट का प्रभाव पड़ा।
3. मुहम्मद बिन तुगलक की योजनाएँ क्यों असफल रहीं?
उत्तर: मुहम्मद बिन तुगलक ने राजधानी परिवर्तन और सांकेतिक मुद्रा जैसी योजनाएँ शुरू कीं। उचित तैयारी न होने से जनता को कष्ट हुआ, नकली सिक्के चलने लगे और अर्थव्यवस्था बिगड़ गई। इसलिए उसकी योजनाएँ असफल रहीं।
4. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना और उसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर: हरिहर प्रथम और बुक्का राय प्रथम ने 14वीं शताब्दी में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की। यह दक्षिण भारत का शक्तिशाली राज्य बना। यहाँ व्यापार, कृषि, कला, स्थापत्य और मंदिर निर्माण का विकास हुआ।
5. कृष्णदेवराय के शासनकाल की उपलब्धियों का वर्णन करें।
उत्तर: कृष्णदेवराय के समय साम्राज्य अपने चरम पर पहुँचा। उन्होंने सैन्य विस्तार किया, कवियों और विद्वानों को संरक्षण दिया तथा अनेक भव्य मंदिर बनवाए। उनका शासन सांस्कृतिक स्वर्णयुग माना जाता है।
6. बाबर द्वारा मुगल साम्राज्य की स्थापना कैसे हुई?
उत्तर: बाबर ने 1526 ई. में पानीपत का प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी को हराया। उसने तोपखाने और बारूद का उपयोग किया। विजय के बाद दिल्ली पर अधिकार कर मुगल साम्राज्य की नींव रखी।
7. अकबर की धार्मिक और प्रशासनिक नीतियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: अकबर ने जजिया कर समाप्त किया, राजपूतों से वैवाहिक संबंध बनाए और सुलह-ए-कुल नीति अपनाई। उसने सभी धर्मों को सम्मान दिया तथा प्रशासन को स्थिर बनाया। इससे साम्राज्य में शांति और एकता स्थापित हुई।
8. औरंगजेब की नीतियों का साम्राज्य पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: औरंगजेब ने लंबे सैन्य अभियान चलाए और जजिया कर पुनः लगाया। धार्मिक कठोरता और निरंतर युद्धों से जनता असंतुष्ट हुई। इससे राजकोष कमजोर हुआ और मुगल साम्राज्य का पतन आरंभ हुआ।
9. अहोमों ने मुगलों का किस प्रकार प्रतिरोध किया?
उत्तर: अहोमों ने अपनी ‘पाइक’ प्रणाली और गुरिल्ला युद्ध पद्धति अपनाई। उन्होंने जंगलों, नदियों और पहाड़ियों का लाभ उठाया। सरायघाट के युद्ध में उन्होंने बड़ी मुगल सेना को पराजित कर अपनी स्वतंत्रता बनाए रखी।
10. राजपूतों के मुगल विरोध और संघर्ष का वर्णन कीजिए।
उत्तर: राजपूतों ने अपनी स्वतंत्रता की रक्षा हेतु अनेक युद्ध लड़े। महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी में मुगलों का सामना किया और गुरिल्ला युद्ध जारी रखा। उनके संघर्ष ने स्वाभिमान और स्वतंत्रता की भावना को मजबूत किया।

Leave a Reply